1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ नहीं बल्कि उनकी मां के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रही हैं दिशा पाटनी

टाइगर श्रॉफ नहीं बल्कि उनकी मां के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रही हैं दिशा पाटनी

 Published : Feb 14, 2020 10:47 am IST,  Updated : Feb 14, 2020 10:47 am IST

दिशा पाटनी इस साल वैलेंटाइन डे किसी खास के साथ मना रही हैं। वह टाइगर श्रॉफ नहीं बल्कि उनकी मां के साथ यह दिन सेलिब्रेट कर रही हैं।

disha patani- India TV Hindi
दिशा पाटनी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा जाता है मगर दोनों में से कोई भी रिलेशनशिप में होने की बात नहीं स्वीकारता है। आज वैलेंटाइन डे तो दिशा और टाइगर को साथ में सेलिब्रेट करना चाहिए। मगर दिशा टाइगर की जगह उनकी मां के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रही हैं। दिशा ने टाइगर की मां आयशा श्रॉफ को आज सुबह गिफ्ट भिजवाया है।

आयशा श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर गिफ्ट की फोटो शेयर की है जो उन्हें दिशा ने भेजा है। आयशा ने लिखा- बहुत ही क्यूट वैलेंटाइन गिफ्ट मेरी जुड़वा साथी ने भेजा। थैंक यू दिशू। दिशा ने टाइगर की मां को बहुत सारे गुलाब और टेडी बियर भेजा है।

आयशा श्रॉफ के इस पोस्ट पर सेलिब्रिटीज के साथ फैन्स भी कमेंट कर रहे हैं। कुछ वैलेंटाइन डे विश कर रहे हैं तो कुछ ने पूछा टाइगर कहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी की फिल्म 'मलंग' 7 फरवरी को रिलीज हुई है। फिल्म में दिशा के साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म की सक्सेस पर कुणाल खेमू के घर बीते दिन पार्टी हुई है। दिशा ने पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन