1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिशा पाटनी ने अपने किलर डांस मूव्स से किया सबको इंप्रेस, शेयर किया वीडियो

दिशा पाटनी ने अपने किलर डांस मूव्स से किया सबको इंप्रेस, शेयर किया वीडियो

 Published : Jun 21, 2019 06:49 am IST,  Updated : Jun 21, 2019 10:06 am IST

दिशा पाटनी ने डांस करते हुए एक वीडियो शेयर की है। इसमें वह अपने किलर मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं।

Disha patani dance video- India TV Hindi
Disha patani dance video Image Source : INSTAGRAM

दिशा पाटनी (Disha Patani)अपने डांस मूव्स से सभी का दिल जीत लेती हैं। वह हाल  ही में साल की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'भारत' में नजर आई थीं। 'भारत' में दिशा सलमान खान, कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर के साथ अहम भूमिका निभाती नजर आई थीं। भारत में दिशा की एक्टिंग को बहुत सराहा गया है। दिशा अपने डांस मूव्स से अक्सर लोगों का दिल जीत लेती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो शेयर की है।

दिशा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- अपनी प्यारी डिंपल के साथ चिल कर रही हूं। दिशा की यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होते ही वायरल हो गई है। इस वीडियो को 14 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

फिल्म 'भारत' में भी दिशा पाटनी ने 'स्लो मोशन' गाने पर अपने कदम थिरकाए थे। लोगों को यह गाना बहुत पसंद आया है। येल्लो कलर की साड़ी में दिशा बेहद सुंदर लग रही थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मंलग की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में दिशा पाटनी के साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म को मोहित सुरी डायरेक्ट कर रहे हैं।

Also Read:

रणवीर सिंह को इस ट्वीट के कारण मिला कानूनी नोटिस, WWE स्टार ब्रोक लैसनर के एडवोकेट ने किया दावा

परिणिति चोपड़ा को जूता छुपाई की रस्म में निक जोनस से मिले थे ये गिफ्ट्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन