1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिशा पटानी के स्विमसूट में फोटो शेयर करने के बाद फैंस करने लगे ऐसी डिमांग

दिशा पटानी के स्विमसूट में फोटो शेयर करने के बाद फैंस करने लगे ऐसी डिमांग

 Published : May 25, 2018 12:55 pm IST,  Updated : May 25, 2018 12:55 pm IST

दिशा पटानी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले सितारों में से एक हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। वैसे कई बार ये सितारे सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से ट्रोल भी होने लगते हैं। इस बार दिशा भी यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। इसकी वजह उनकी हाल ही में पोस्ट की गई एक तस्वीर है।

Disha Patani- India TV Hindi
Disha Patani

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले सितारों में से एक हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। वैसे कई बार ये सितारे सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से ट्रोल भी होने लगते हैं। इस बार दिशा भी यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। इसकी वजह उनकी हाल ही में पोस्ट की गई एक तस्वीर है। दरअसल दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह ब्लैक कलर के स्विमसूट में दिखाई दे रही हैं। इसके बाद से ही कुछ लोगों के उनकी इस तस्वीर को सराहा तो कुछ यूजर्स ने उन्हें पूरे कपड़े पहनने की सलाह भी दे डाली।

इनके अलावा कुछ लोगों ने उन्हें साड़ी पहने हुए तस्वीर पोस्ट करने की मांग की है। इसमें एक यूजर ने लिखा, "कभी तो पूरे कपड़े पहन लिया करो।" वहीं दूसरे यूजर ने कहा, "मैं आपको साड़ी में देखना चाहता हूं, प्लीज अपनी साड़ी वाली तस्वीर भेजो।" गौरतलब है कि दिशा इन दिनों सुपरस्टार सलमान खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में उनके अलावा प्रियंका चोपड़ा और अमायरा दस्तूर भी दिखाई देने वाली हैं।

Disha Patani
Disha Patani

बता दें कि दिशा पटानी पिछले कुछ वक्त से अभिनता टाइगर श्रॉफ के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा जाता है। हालांकि इन दोनों में से ही किसी ने भी अपने इस रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है।

Disha Patani
Disha Patani

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन