1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब इस फिल्म में नजर आएंगी तापसी पन्नू, सोशल मीडिया पर बताया नाम

अब इस फिल्म में नजर आएंगी तापसी पन्नू, सोशल मीडिया पर बताया नाम

 Published : May 25, 2018 11:15 am IST,  Updated : May 25, 2018 11:15 am IST

तापसी पन्नू ने बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपने शानदार अभिनय से सभी को हैरान किया है। उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से फैंस से सराहना हासिल की ही है, साथ ही अपनी खूबसूरत अदाओं से भी दर्शकों को दीवाना बनाया है।

Taapsee- India TV Hindi
Taapsee

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू ने बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपने शानदार अभिनय से सभी को हैरान किया है। उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से फैंस से सराहना हासिल की ही है, साथ ही अपनी खूबसूरत अदाओं से भी दर्शकों को दीवाना बनाया है। अब तापसी अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल उन्हें आगामी तेलुगू फिल्म में देखा जाएगा, जिसका नाम 'नीवेवारू' है। तापसी ने गुरुवार को ट्विटर पर घोषणा करते हुए कहा, "मेरी अगली तेलुगू फिल्म का नाम 'नीवेवारू' है।" फिल्म की निर्देशक और सह-निर्माता कोना वेंकट हैं।

फिल्म में आदिपिनेसेट्टी और रीतिका सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। निन्नू कोरी पर कोना वेंकट के साथ काम कर चुके अभिनेता नानी ने फिल्म का शीर्षक लोगो पोस्ट किया। नानी ने ट्वीट किया, "यह 'नीवेवारू' है। मैं अपने प्रिय अरुण आदि की अगली फिल्म की घोषणा करते हुए खुश हूं और कोना वेंकट, गारू, तापसी, रीतिका को शुभकामनाएं देता हूं।"

तापसी तेलुगू सिनेमा में भी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने 2010 में तेलुगू फिल्म 'झुम्मंडी नादम' से अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण किया था, इसके बाद उन्होंने इसी भाषा में 'सहसम', 'दोंगाता', 'द गाजी अटैक', 'गुंडेल्लो गोडारी' और 'मोगुडू' फिल्मों में भी अभिनय किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन