1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिशा पाटनी ने शुरू की 'राधे' की तैयारी, नये प्रोजेक्ट का भी जल्द करेंगी ऐलान जल्द

दिशा पाटनी ने शुरू की 'राधे' की तैयारी, नये प्रोजेक्ट का भी जल्द करेंगी ऐलान जल्द

 Published : Aug 26, 2020 02:56 pm IST,  Updated : Aug 26, 2020 02:59 pm IST

दिशा पाटनी इन दिनों अपने माता-पिता के साथ अपने होमटाउन बरेली में हैं।

दिशा पाटनी ने शुरू की 'राधे' की तैयारी,- India TV Hindi
दिशा पाटनी ने शुरू की 'राधे' की तैयारी, Image Source : INSTAGRAM- DISHA PATANI

मुंबई: लॉकडाउन की वजह से दिशा पाटनी और सलमान खान की फिल्म 'राधे' पर काम बंद हो गया था, लेकिन अब एक बार फिर से दिशा इस फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार हैं और फिल्म के लिए दिशा ने तैयारी भी शुरू कर दी है। दिशा इन दिनों घर पर ऑनलाइन नरेशन में भी भाग ले रही हैं, वह बहुत सारी नई स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं और जल्द ही कुछ प्रोजेक्ट्स को फाइनल करने वाली हैं। 

दिशा इन दिनों बरेली में अपने परिवार वालों के साथ हैं यहां भी वो वर्कआउट का पूरा ध्यान रख रही हैं। दिशा को अपनी फिजिक पर लगातार ध्यान देना है क्योंकि वो सलमान खान की फिल्म राधे की शूटिंग जल्द शुरू करने वाली हैं। 

अभिनेत्री ने हालिया रिलीज फिल्म मलंग में अपने बेबाक अवतार और किरदार के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके अलावा, दिशा जल्द 'एक विलेन 2' में भी नज़र आएंगी जो मलंग के निर्देशक मोहित सूरी के साथ उनका रीयूनियन होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन