1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्राफ नहीं इस सिंगर को डेट करना चाहती हैं दिशा पाटनी

टाइगर श्राफ नहीं इस सिंगर को डेट करना चाहती हैं दिशा पाटनी

 Published : Apr 22, 2017 12:41 pm IST,  Updated : Apr 22, 2017 12:41 pm IST

नेशनल क्रश के नाम से मशहूर बोल्ड और ब्यूटीफुल दिशा पाटनी का नाम यूं तो टाइगर श्राफ के साथ जोड़ा जाता है लेकिन दिशा किसी और सिंगर को डेट करना चाहती हैं।

disha- India TV Hindi
disha

मुंबई: नेशनल क्रश के नाम से मशहूर बोल्ड और ब्यूटीफुल दिशा पाटनी का नाम यूं तो टाइगर श्राफ के साथ जोड़ा जाता है लेकिन दिशा किसी और सिंगर को डेट करना चाहती हैं। जी हां, दिशा पाटनी की चाहत है कि वो इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के साथ डेट पर जाएं। जहां जस्टिन गाना गाए और वे उन गानों पर डांस करें।

गुरुवार को मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में दिशा से पूछा गया कि क्या वह जस्टिन के साथ शादी करना चाहेंगी या सिर्फ हुक अप करना पसंद करेंगी? इस पर दिशा ने कहा, ‘’मैं उनके साथ एक दिन के लिए डेट पर जाना चाहूंगी। इसे आप हुक अप कह सकते हैं। मैं उन्हें और जानना चाहती हूं। मैं चाहती हूं डेट पर वे गाना गाए और मैं डांस करूं।‘’

दिशा , जस्टिन के कंसर्ट से जुड़े एक क्लोदिंग ब्रांड को इंट्रोड्यूस करने आई थीं। आपको बता दें, इंटरनेशनल सिंगर जस्टिन बीबर मई में भारत आ रहे हैं और अपने इस टूर के दौरान वो मुंबई में कंसर्ट भी करेंगे, जिसके लिए बॉलीवुड के कई सारे खासे उत्साहित हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन