1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 1600 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी 'हाफ गर्लफ्रेंड'

1600 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी 'हाफ गर्लफ्रेंड'

 Published : Apr 22, 2017 12:07 pm IST,  Updated : Apr 22, 2017 12:08 pm IST

श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' 19 मई को भारत में 1600 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। एनएच स्टूडियोज ने मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के वितरण अधिकार हासिल किए हैं।

half gf- India TV Hindi
half gf Image Source : PTI

मुंबई: श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' 19 मई को भारत में 1600 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। एनएच स्टूडियोज ने मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के वितरण अधिकार हासिल किए हैं।

एनएच स्टूडियोज के प्रबंध निदेशक श्रेयांस हीरावत ने एक बयान में कहा, "चेतन भगत जैसे लेखकों की किताबों पर आधारित फिल्में युवाओं को बेहद पसंद आती हैं, जैसा कि हमने पहले भी देखा है। हम 'हाफ गर्लफ्रेंड' की कहानी और कलाकारों के अभिनय को लेकर बेहद उत्साहित हैं।"

हीरावत ने कहा, "किसी भी फिल्म की सफलता के लिए उसे दर्शकों तक पहुंचाना जरूरी है। हमारी पिछली फिल्म 'बेगम जान' की कहानी बेहद अलग और दमदार थी। 'हाफ गर्लफ्रेंड' की तुलना में 'बेगम जान' अधिक परिपक्व दर्शकों के अनुरूप है। इसलिए हमने उसे 956 स्क्रीन्स पर ही रिलीज किया था।"

इस साल श्रद्धा कपूर की 'रॉक ऑन 2' और 'ओके जानू' फिल्म रिलीज हुई थी और दोनों ही फिल्में फ्लॉप हो गई थीं। वहीं अर्जुन आखिरी बार की एंड का में नजर आए थे। जो बड़े परदे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। दोनों ही कलाकारों के करियर ग्रोथ के लिए इस फिल्म का हिट होना जरूरी है।

ये फिल्म मशहूर राइटर चेतन भगत की किताब ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर बनी है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मई को बड़े परदे पर रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर अप्रैल के पहले हफ्ते में रिलीज किया जाएगा।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन