1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

 Published : Aug 14, 2020 02:29 pm IST,  Updated : Aug 14, 2020 02:42 pm IST

दिशा ने 8 जून को फ्लैट से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। दिशा की मौत से सुशांत बहुत दुखी और परेशान थे।

sushant disha salian- India TV Hindi
दिशा सालियान के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने तीन लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस में लिखित शिकायत दी है। इन पर दिशा की मौत को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप है। दिशा ने सुशांत की मौत से 6 दिन पहले सुसाइड कर लिया था। 

आपको बता दें, दिशा सालियान सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। दिशा ने 8 जून को फ्लैट से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। दिशा की मौत से सुशांत बहुत दुखी और परेशान थे। इसके बाद सुशांत ने भी 14 जून को सुसाइड कर लिया था। ऐसे में फैंस दिशा और सुशांत की मौत को जोड़कर कई सवाल पूछ रहे हैं। 

कॉलेज में सुशांत ने 'चिकनी चमेली' गाने पर जमकर लगाए थे ठुमके, सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

दिशा सालियान की मौत को लेकर हाल ही में मुंबई पुलिस ने दावा किया था। मुंबई पुलिस सुत्रों के मुताबिक, दिशा सालियान के दो प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स वर्क आउट नहीं हो पाए थे, जिसकी वजह से उसे करीब 40 लाख रुपए का नुकसान हुआ था। इन दोनों प्रोजेक्ट्स के फेल हो जाने की वजह से जो बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ था और पहले की तरह काम ना मिलने की वजह से वह बहुत परेशान थी और डिप्रेशन में भी थीं।

घटना के दिन मालवणी के घर में मौजूद दिशा के करीबी दोस्तों ने भी इस बात की पुष्टि की हैं की दिशा काफी परेशान रहती थी, लेकिन हमने अब लोगों से भी मदद मांगी हैं कि अगर किसी के पास कोई अन्य जानकारी हो तो साझा करें। साथ ही दिशा के परिवार की शिकायत के बाद दिशा को लेकर सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने वालों को हमने ट्रैक करना शुरु कर दिया है। 

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन