1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कॉलेज में सुशांत ने 'चिकनी चमेली' गाने पर जमकर लगाए थे ठुमके, सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

कॉलेज में सुशांत ने 'चिकनी चमेली' गाने पर जमकर लगाए थे ठुमके, सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

 Written By: IANS
 Published : Aug 14, 2020 01:57 pm IST,  Updated : Aug 14, 2020 01:59 pm IST

सिद्धांत ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर इस वीडियो को पोस्ट किया, जिसमें अपने कॉलेज के दिनों में एक कंपीटिशन में जीत हासिल करने के बाद वह सुशांत के साथ 'चिकनी चमेली' गाने की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

sushant singh rajput viral video- India TV Hindi
सुशांत का पुराना वीडियो हुआ वायरल Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने कॉलेज के दिनों का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। 

सिद्धांत ने गुरुवार की शाम अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर इस वीडियो को पोस्ट किया, जिसमें अपने कॉलेज के दिनों में एक कंपीटिशन में जीत हासिल करने के बाद वह सुशांत के साथ 'चिकनी चमेली' गाने की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं। प्रतियोगिता में अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज के साथ सुशांत स्पेशल गेस्ट थे।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका की पैसों को लेकर हुई थी एक्टर के हाउस स्टाफ से लड़ाई, वीडियो वायरल

सिद्धांत ने एक रॉकेट ईमोजी के साथ लिखा, "कॉलेज में था, बी.कॉम के साथ-साथ द युजुअल कॉम्बो - सीए कर रहा था। एक नेशनल टैलेंट हंट में पार्ट लिया। जीता मैं, नाचे हम दोनों। मेरा कॉन्फिडेंस उसके बाद उफ्फ..!"

वह आगे लिखते हैं, "उस रात सोया नहीं मैं और मेरा पूरा परिवार। मेरा नाम गूंजा स्टेज पे, वो भी सुशांत सिंह राजपूत की आवाज में। मम्मी पापा को लगा कि कुछ तो बात होगी मुझमें भी..सीए छोड़ो बेटा, हीरो बनते हैं! परमिशन मिल गई। मेरी पहली जीत, मेरी शुरुआत। आजकल भी नींद नहीं आती। ये वीडियो हजार बार देखा है। सोचा, शेयर करूं या नहीं? फिर सोचा, दोनों भाई खूब नाचे हैं शेयर करना तो बनता है गुरु!"

सुशांत सिंह राजपूत का हाउस स्टाफ रजत मेवाती प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर रजत मेवाती, सुशांत की बहन प्रियंका और जीजा सिद्धार्थ का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उससे पैसों को लेकर पूछताछ हो रही थी। 

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन