1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या सच में दयाबेन छोड़ रही हैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'? प्रोड्यूसर ने दिया जवाब

क्या सच में दयाबेन छोड़ रही हैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'? प्रोड्यूसर ने दिया जवाब

 Published : Mar 12, 2018 05:20 pm IST,  Updated : Mar 12, 2018 05:20 pm IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों अचानक ही सुर्खियों में आ गया है। दरअसल हाल ही में आई खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि शो में दयाबेन का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी अब जल्द ही इसे छोड़ने वाली हैं। हालांकि अब इस मामले में शो के प्रोड्यूसर...

Disha Vakani- India TV Hindi
Disha Vakani

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का लोकप्रिय धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों अचानक ही सुर्खियों में आ गया है। दरअसल हाल ही में आई खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि शो में दयाबेन का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी अब जल्द ही इसे छोड़ने वाली हैं। हालांकि अब इस मामले में शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने सामने आकर खुलकर बात की है। उनका कहना है कि फिलहाल दिशा की बेटी बहुत छोटी है और वह ऐसे में उनके बच्चे और परिवार को उनकी जरूरत है। हमने अब तक दिशा की वापसी को लेकर कोई बात नहीं की है।

हालांकि वहीं दूसरी ओर दिशा की तरफ से भी अब तक शो को छोड़ने के बारे में कोई कंफर्मेशन नहीं आया है। ऐसे में आधिकारिक तौर पर हम नहीं कह सकते हैं कि उन्होंने सच में शो छोड़ दिया है। गौरतलब है कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी दिशा के शो छोड़ने की खबरें आई थीं। बता दें कि दिशा वर्ष 2015 में मुंबई के ही चार्टेड अकाउंटेड मयूर पाडिया के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं।

दिशा ने पिछले नवंबर में एक बेटी को जनम दिया था। दिशा ने शो में अपने अलग अंदाज से दर्शकों को खूब दीवाना बनाया है। खासतौर पर उनके बोलने की स्टाइल पर सभी फिदा है। दया के किरदार के लिए उन्हें आवाज बदलकर बोलने पड़ता है। बता दें कि दिशा वकानी सिर्फ छोटे पर्दे तक ही सीमित नहीं हैं। उन्हें 'जोधा अकबर', 'मंगल पांडे: द राइजिंग' और 'लव स्टोरी 2050' जैसी फिल्मों में भी देखा जा चुका है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन