1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Film Review: मसालेदार और एक्शन से भरपूर है 'ढिशूम'

Film Review: मसालेदार और एक्शन से भरपूर है 'ढिशूम'

 Published : Jul 29, 2016 12:12 pm IST,  Updated : Jul 29, 2016 12:12 pm IST

वरुण धवन, जॉन अब्राहम और जैकलिन फर्नांडिज के अभिनय से सजी फिल्म 'ढिशूम' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म देखने जा रहे हैं तो पहले ये रिव्यू...

dishoom- India TV Hindi
dishoom

नई दिल्ली: वरुण धवन, जॉन अब्राहम और जैकलिन फर्नांडिज के अभिनय से सजी फिल्म 'ढिशूम' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसे एक मसाला फिल्म कहा जा सकता है। इसमें बेहतरीन स्टार कास्ट के साथ एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और आइटम नंबर का जबरदस्त तड़का लगाया गया है। रोहित धवन के निर्देशन में बनी यह दूसरी फिल्म है, इससे पहले वह 'देसी ब्वॉजय' भी बना चुके हैं। यह फिल्म पिछले काफी वक्त से चर्चा में है, इसकी वजहें हैं अक्षय खन्ना का 4 साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करना, अक्षय कुमार का फिल्म में कैमियो और परिणीति चोपड़ा का आइटम नंबर।

इसे भी पढ़े:-

कहानी:-

फिल्म की कहानी अगवा किए गए एक शख्स विराज शर्मा (साकिब सलीम) के इर्द-गिर्द घूमती है। विराज टॉप इंडियन बैट्समैन हैं, जिसका इंडिया-पाकिस्तान के मैच से ठीक पहले किडनैप हो जाता है। इसके बाद उन्हें ढूंढने की जिम्मेदारी दो पुलिस ऑफिसर कबीर शेरगिल (जॉन अब्राहम) और जुनैद अंसारी (वरुण धवन) को दी जाती है। इन दोनों के पास विराज को ढूंढने के लिए केवल 36 घंटों का ही वक्त है। विराज की तलाश में फिल्म की कहानी कई दिलचस्प मोड़ के साथ आगे बढ़ती है। इस बीच यह जानना काफी रोचक हो जाता कि क्या कबीर और जुनैद, विराज को ढूंढ पाते हैं? मैच से ठीक पहले आखिर विराज का किसने अपहरण किया होगा? ऐसे ही कई सवालों के जवाब जानने के लिए एक बार तो आपको सिनेमाघरों में जाना ही चाहिए।

अभिनय:-

फिल्म में जॉन अब्राहम के अभिनय की बात करें तो वह और अच्छा कर सकते थे। वहीं वरुण धवन अपनी पिछली कॉमेडी फिल्मों जैसी ही एक्टिंग करते हुए दिखे हैं। लेकिन उन्होंने अपनी बेहतरीन डायलॉग बाजी से दर्शकों का मनोरंजन जरूर किया है। साकिब सलीम और जैकलीन फर्नांडिज का अभिनय काफी अच्छा था। लेकिन फिल्म में दोनों 'अक्षय' सभी कलाकारों पर भारी पड़ते दिखे। इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने 4 साल के बाद एक खलनायक के रूप में एंट्री ली है, जो बेहद शानदार साबित हो रही है। दूसरी तरफ अक्षय कुमार करीब डेढ़ मिनट के कैमियो में दिखे हैं और उन्होंने उतने वक्त में भी अपनी छाप छोड़ दी है।

निर्देशन:-

फिल्म की कहानी के बारे में बात की जाए तो इसमें कुछ नया नहीं दिखा। इंटरवेल से पहले रोहित ने दर्शकों को गुदगुदाने की कोशिश की है। जिसमें वह काफी हद तक सफल भी हुए हैं। वहीं इंटरवेल के बाद इसमें एक्शन सीन्स और रोमांस का तड़का लगाया है। जो अंत तक दर्शकों को फिल्म के साथ बांधे रखता है।

क्यों देखें:-

फिल्म में वरुण और जॉन की जोड़ी काफी मजेदार है। साथ ही अक्षय खन्ना का खलनायक अवतार तारीफ के काबिल है। तो वहीं परिणीति चोपड़ा और अक्षय कुमार ने कैमियों से ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। एक साथ रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और बेहतरीन गानों का तड़का देखने के शौकीन हैं तो यह फिल्म आपको बोर नहीं करेगी और इसे एक बार तो सिनेमाघरों में देखने जा सकते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन