1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इस कारण निर्देशन से ज्यादा अभिनय की ओर ध्यान देने लगीं दिव्या खोसला कुमार

तो इस कारण निर्देशन से ज्यादा अभिनय की ओर ध्यान देने लगीं दिव्या खोसला कुमार

 Published : Mar 13, 2018 07:13 pm IST,  Updated : Mar 13, 2018 07:13 pm IST

दिव्या खोसला कुमार को लेकर कहा जाता है कि वह जितनी बेहतरीन डायरेक्टर हैं उतनी ही अच्छी अदाकारा भी हैं। उनमें दोनों प्रतिभाओं का दुर्लभ मेल है। हाल ही में दिव्या ने बताया है कि...

Divya- India TV Hindi
Divya

नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी मानी निर्देशक और अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार को लेकर कहा जाता है कि वह जितनी बेहतरीन डायरेक्टर हैं उतनी ही अच्छी अदाकारा भी हैं। उनमें दोनों प्रतिभाओं का दुर्लभ मेल है। हाल ही में दिव्या ने बताया है कि उनके पास अभिनय के अच्छे प्रस्ताव आ रहे हैं और फिलहाल वह अभिनय पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं। 'अब तुम्हारे हवाले वतन हाथियो' के साथ अभिनय क्षेत्र में कदम रखने वाली अभिनेत्री दिव्या 'यारियां' और 'सनम रे' का निर्देशन कर चुकी हैं। इससे पहले वह लघु फिल्म 'बुलबुल' में दिखाई दी थीं।

दिव्या ने कहा, "फिल्म 'बुलबुल' की रिलीज के बाद, मुझे अभिनय के अच्छे प्रस्ताव मिले। मैं कुछ पटकथाएं पढ़ रही हूं। वर्तमान में, मैं अभिनय के लिए तैयार हूं और मैं अपनी अगली परियोजना पर फैसला लेने वाली हूं।" बता दें कि दिव्या अपनी इस शॉर्ट फिल्म में कई अजीब हरकतें करती हुई दिखाई दे रही हैं।

अपनी अगली फिल्म के निर्देशन के बारे में दिव्या खोसला कुमार का कहना है कि, "मैं निर्देशन करूंगी, लेकिन अभी मैंने इससे ब्रेक लिया है। फिलहाल मैं अभिनय पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं क्योंकि मुझे कुछ अच्छी पटकथाएं मिली हैं।" उनके इस बयान के बाद अब फैंस एक बार फिर से उन्हें पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन