1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ये अभिनेत्री निभाएंगी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी का किरदार, लुक आया सामने

ये अभिनेत्री निभाएंगी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी का किरदार, लुक आया सामने

 Published : Jun 21, 2018 02:49 pm IST,  Updated : Jun 21, 2018 02:50 pm IST

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जिंदगी पर बन रही आगामी फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को लेकर काफी चर्चा बना हुई है। फिल्म में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को प्रधानमंत्री की भूमिका में देखा जाने वाला है। खास इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने लुक पर काफी मेहनत की है।

Anupam kher- India TV Hindi
Anupam kher

मुंबई: इन दिनों पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जिंदगी पर बन रही आगामी फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को लेकर काफी चर्चा बना हुई है। फिल्म में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को प्रधानमंत्री की भूमिका में देखा जाने वाला है। खास इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने लुक पर काफी मेहनत की है। फिल्म की रिलीज से पहले ही अनुपम के लुक की वजह से उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। अब फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का नाम भी सामने आ चुका है।

दरअसल हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अभिनेत्री दिव्या सेठ शाह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। अभिनेता अनुपम खेर ने दिव्या के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए यह जानकारी दी है। अनुपम ने बुधवार रात ट्वीट कर कहा, "देश के माननीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की पत्नी श्रीमती गुरशरण कौर के रूप में दिव्यी सेठ शाह को पेश कर रहा हूं।"

यह फिल्म मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है। यह फिल्म नवोदित फिल्म निर्माता विजय रत्नाकर गुट्टे द्वारा निर्देशित है, साथ ही हंसल मेहता इसके क्रिएटिव निर्माता हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना संजय बारू के रूप में नजर आएंगे। फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन