1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इसलिए दिव्यांका त्रिपाठी को नहीं है एक ही छवि में बंधकर रह जाने का डर

तो इसलिए दिव्यांका त्रिपाठी को नहीं है एक ही छवि में बंधकर रह जाने का डर

 Published : Jul 02, 2018 07:14 pm IST,  Updated : Jul 02, 2018 07:14 pm IST

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली हैं। फैंस उनके अभिनय के साथ-साथ उनकी खूबसूरती और साधारण अंदाज भी दीवाने हैं। दिव्यांका 'ये है मोहब्बतें' और 'नच बलिए' जैसे शो से दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी हैं।

Divyanka- India TV Hindi
Divyanka

मुंबई: छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली हैं। फैंस उनके अभिनय के साथ-साथ उनकी खूबसूरती और साधारण अंदाज भी दीवाने हैं। दिव्यांका 'ये है मोहब्बतें' और 'नच बलिए' जैसे शो से दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी हैं। लेकिन हाल ही में दिव्यांका ने कहा है कि उन्हें टाइपकास्ट होने का कोई डर नहीं है। दरअसल इंडस्ट्री में अक्सर सितारों को उनके एक जैसे किरदार के कारण एक ही छवि में बंधकर रह जाने का डर रहता है।

लेकिन हाल ही में दिव्यांका ने जारी अपने एक बयान में कहा, "मुझे टाइपकास्ट होने का डर नहीं है। मुझे नहीं लगता कि इससे डरने की जरूरत है बल्कि मैं इसे चुनौती के तौर पर लेती हूं और बिना चुनौती के काम करने में कोई मजा नहीं। मैंने अपने करियर में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं की हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने रियलिटी शो भी किए हैं। मुझे यकीन है कि भविष्य में भी मुझे अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करने का मौका मिलेगा। मुझे इशिता का किरदार निभाने में मजा आ रहा है।" गौरतलब है कि दिव्यांका इन दिनों 'ये है मोहब्बतें' में नजर आ रही हैं, जिसके जरिए वह घर-घर में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन