1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 14 साल छोटी लड़की हिना से आज शादी करेंगे 'दीया और बाती हम' के अभिनेता अनस राशिद

14 साल छोटी लड़की हिना से आज शादी करेंगे 'दीया और बाती हम' के अभिनेता अनस राशिद

 Published : Sep 09, 2017 03:04 pm IST,  Updated : Sep 09, 2017 03:04 pm IST

अनस से इंस्ट्राग्राम में हल्दी की कुछ फोटो शेयर की है। आज अनस 14 साल छोटी हिना के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। देखें अनस और इनकी मंगेतक हिना की कुछ खास तस्वीरें..

anas rashid hina- India TV Hindi
anas rashid hina

नई दिल्ली: सीरियल 'दीया और बाती' में सूरज के किरदार से मशहूर हुए टीवी एक्टर अनस राशिद की शादी की रस्में शुरु हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर हल्दी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो सफेद कुर्ता और पीला दुपट्टा डाले बैठे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उनकी मंगेतर हिना इकबाल पीले रंग के लहंगे में काफी सुंदर दिखाई दे रही हैं।

आपको बता दें, इसी साल 9 अप्रैल को अनस के होमटाउन मलेरकोटला (पंजाब) में हिना से उनकी सगाई हुई थी। अनस राशिद और उनकी मंगेतर हिना इकबाल दोनों में 14 साल का अंतर है। अनस जहां 38 साल के हैं तो वहीं हिना इकबाल 24 साल की हैं।

हिना इकबाल अनस के होम टाउन की ही रहने वाली है और उनके फैमीली में से कोई भी एक्टिंग बैकग्राउंड से नहीं है। हिना पिछले 6 साल से चंडीगढ़ में रह रही हैं और वहीं से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है।

ये भी पढ़े....

हिना सगाई से पहले अनस को अच्छे से नही जानती थी अनस की मां ने ही हिना को अपने बेटे के लिए पसंद किया है।

अनस सीरियल दीया और बाती हम में सूरज राठी के किरदार से मशहूर हुए थे। ये कहानी एक ऐसे इंसान की थी जो खुद ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं था मगर अपनी पत्नी को आईपीएस बनाने में वह पूरा सहयोग करता था। दीया और बाती का सीजन वन खत्म होने के बाद अनस अपनी शादी की तैयारियों में लग गए थे। वहीं अब स्टार प्लस पर इस सीरियल का दूसरा सीजन ‘तू सूरज मैं सांझ पियाजी’ नाम से शुरू हो चुका है। अब इस सीरियल में सूरज और संध्या की बेटी कनक की कहानी दिखाई जा रही है।

आगे की स्लाइड में देखिए अनस और उनकी मंगेतर की कुछ और तस्वीरें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन