1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Photos: करीना कपूर के बाद विद्या बालन भी बनेंगी रेडियो जॉकी, इस शो से करेंगी डेब्यू

Photos: करीना कपूर के बाद विद्या बालन भी बनेंगी रेडियो जॉकी, इस शो से करेंगी डेब्यू

 Published : Feb 23, 2019 11:27 am IST,  Updated : Feb 23, 2019 11:27 am IST

तुम्हारी सुलु स्टार विद्या बालन अब रियल लाइफ में भी रेडियो जॉकी बनने जा रही हैं। जी हां विद्या बालन 92.7 बिग एफएम​ पर एक शो होस्ट करेंगी।

vidya balan- India TV Hindi
vidya balan

नई दिल्ली: तुम्हारी सुलु स्टार विद्या बालन अब रियल लाइफ में भी रेडियो जॉकी बनने जा रही हैं। जी हां विद्या बालन 92.7 बिग एफएम​ पर एक शो होस्ट करेंगी। जैसा कि आप देख रहे हैं आजकल रेडियो जॉकी पर स्टार का आना एक फैशन बन गया है। कुछ दिन पहले करीना कपूर ने एफएम चैनल पर अपना एक शो होस्ट कर रही हैं जिसका वॉट वुमेंस वॉन्ट और अब जल्द ही आरजे के रूप में विद्या बालन नजर आएंगी।

'लगे रहो मुन्ना भाई' और 'तुम्हारी सुलु' के बाद विद्या बालन अपनी इन फिल्मों के किरदार को अब रियल लाइफ में जीने के लिए तैयार हैं। फिल्मों में रेडियो जॉकी का किरदार निभा चुकीं विद्या बालन अब अपना चैट शो ला रही हैं, जो अगले महीने शुरू हो सकता है। 

विद्या बालन
विद्या बालन

विद्या बालने के शो का नाम है, 'धुन बदल के देखो विद विद्या बालन'। फिल्मी गानों के बीच बीच विद्या बालन इस शो में मानसिक स्वास्थ्य,  नए जमाने में बच्चों के लालन पोषण, आर्थिक आजादी, शोहरत, बाल उत्पीड़न और सास-बहू के रिश्तों पर बातें करेंगी और श्रोताओं को इन विषयों के बारे में जानकारियां देंगी।

विद्या बालन
विद्या बालन

विद्या बालन कहती हैं, ‘रेडियो की पहुंच देश में तेजी से बढ़ रही है और एक अभिनेत्री होने के साथ मैं समाज के लिए भी कुछ ऐसा बहुत दिनों से करना चाहती थी जिसमें संदेश भी हो और एक प्रेरणा भी।'

विद्या बालन
विद्या बालन

विद्या ने आगे कहा, 'फिल्म तुम्हारी सुलु में मैं परदे पर रेडियो जॉकी का किरदार निभा चुकी हैं, लेकिन असल जिंदगी की ये रेडियो जॉकी सुलु से बिल्कुल ठीक उलट है।’

विद्या बालन
विद्या बालन

विद्या बालन
विद्या बालन

{img-96792}

{img-35615}

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन