1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेता अरमान कोहली के घर NCB की छापेमारी, ड्रग पेडलर से पूछताछ में हुआ खुलासा

अभिनेता अरमान कोहली के घर NCB की छापेमारी, ड्रग पेडलर से पूछताछ में हुआ खुलासा

 Published : Aug 28, 2021 09:53 pm IST,  Updated : Aug 28, 2021 09:53 pm IST

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रहे अभिनेता अरमान कोहली के घर NCB ने छापेमारी की। शुक्रवार रात को एनसीबी ने एक ड्रग पेडलर को पकड़ा था। उससे पूछताछ के बाद मिले सबूतों के आधार पर अरमान कोहली के घर पर ये छापेमारी की गई है।

ARMAAN KOHLI - India TV Hindi
अभिनेता अरमान कोहली  Image Source : INSTAGRAM/ARMAANKOHLIOFFICIAL

बॉलीवुड ड्रग केस में एनसीबी की छानबीन लगातार जारी है। अबतक कई सेलेब्स से इस मामले में पूछताछ की जा चुकी है और कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं। लेकिन, ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। अब एक और नाम सामने आया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में अभिनेता अरमान कोहली के घर पर छापा मारा है। एक ड्रग पेडलर से कनेक्शन के आरोप में उनके घर पर ये छापेमारी हुई है। शुक्रवार रात को एनसीबी ने एक ड्रग पेडलर को पकड़ा था. उससे पूछताछ के बाद मिले सबूतों के आधार पर ये छापेमारी की गई है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया मजेदार वीडियो, बॉलीवुड और हॉलीवुड में नहीं चुन पाईं एक इंडस्ट्री,बोलीं- कुछ सवालों...

अभिनेता गौरव दीक्षित की गिरफ्तारी

एनसीबी ने शुक्रवार को टेलीविजन एक्टर गौरव दीक्षित को गिरफ्तार किया। गौरव को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया गया। गौरव के घर से कुछ वक्त पहले एनसीबी ने रेड के दौरान एमडी ड्रग्स चरस और दूसरे ड्रग्स बरामद किए थे। गौरव की गिरफ्तारी फ़िल्म कलाकार एजाज खान से पूछताछ के आधार पर हुई। 

बता दें कि ड्रग्स केस में एनसीबी ने मार्च के महीने में अभिनेता एजाज खान को गिरफ्तार किया था। इस केस में ड्रग पेडलर शादाब बटाटा की गिरफ्तारी के बाद अभिनेता एजाज खान का नाम सामने आया था। एजाज खान पर बटाटा गैंग का ही हिस्सा होने का आरोप है। एनसीबी ने मुंबई के सबसे बड़े ड्रग्स सप्लायर फारूख बटाटा के बेटे शादाब बटाटा को उससे पहले गिरफ़्तार किया था और करीब 2 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की थी। 

ड्रग्स केस की बात करें तो सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के बाद एनसीबी एक-एक करके कई बॉलीवुड सेलेब्स के घर छापेमारी कर चुकी है। इस केस में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई का नाम सामने आने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गाया था। इसके अलावा भारती सिंह, रकुल प्रीत सिंह, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल, सारा अली खान से एनसीबी ने पूछताछ भी की थी। भारती और उनके पति हर्ष को जेल भी जाना पड़ा था। 

पढ़ें बॉलीवुड से जुड़ी अन्य खबरें- 

‘मेजर ध्यानचंद’ डॉक्यूमेंटरी के निर्माताओं ने जारी किया पहला पोस्टर

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर, फैंस बोले-'आपसे बेहतर कोई नहीं'

सुष्मिता सेन ने बेटी अलीशा के जन्मदिन पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट, बोली-'मैजिकल जर्नी'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन