1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया मजेदार वीडियो, बॉलीवुड और हॉलीवुड में नहीं चुन पाईं एक इंडस्ट्री,बोलीं- कुछ सवालों...

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया मजेदार वीडियो, बॉलीवुड और हॉलीवुड में नहीं चुन पाईं एक इंडस्ट्री,बोलीं- कुछ सवालों...

 Published : Aug 28, 2021 04:55 pm IST,  Updated : Aug 30, 2021 09:58 am IST

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो इस सवाल का जवाब देते हुए कन्फ्यूज हो गईं कि उन्हें बॉलीवुड और हॉलीवुड इंडस्ट्री में कौन सा ज्यादा पसंद है।

priyanka chopra - India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा  Image Source : INSTAGRAM/ PRIYANKACHOPRA

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग के दम पर न सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रियंका इन दिनों लंदन में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग कर रही हैं। 

दिल्ली कोर्ट ने घरेलू हिंसा मामले में हनी सिंह के पेश नहीं होने पर कहा: 'कानून से ऊपर कोई नहीं है'

हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रही एक्ट्रेस तब असमंजस मे पड़ गईं जब उन्हें बॉलीवुड और हॉलीवुड में से किसी एक को चुनने को कहा गया। प्रियंका चोपड़ा  ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर ‘इट्स ट्रिकी’ चैलेंज लिया, जिसमें एक शख्स को दो चीजों के बीच किसी एक को चुनना होता है। स्क्रीन पर दो ऑप्शन प्रिजेंट किए गए और उन्हें उस डायरेक्शन में जाना था, जिसे उन्हें चुनना था। प्रियंका को कई और चीजों पर फैसला लेने में कोई समस्या नहीं हुई। लेकिन, वह उस वक्त कन्फ्यूज हो गईं जब बॉलीवुड और हॉलीवुड इंडस्ट्री में से किसी एक का चयन करना था। उन्होंने सीधे कैमरे की ओर देखा और कहा, ‘मैंने इसे छोड़ती हूं।’

प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ‘सिटाडेल’ के सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनके चेहरे पर चोट के कुछ निशान दिखाई दे रहे थे। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फैंस से पूछा था कि कौन-सा निशान असली है। बाद में, उन्होंने मेकअप का हिस्सा और अपनी असली चोट के निशान को दिखाते हुए एक और तस्वीर शेयर की। 

वर्कफ्रंट की बता करें तो प्रियंका चोपड़ा के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। उन्होंने ‘मैट्रिक्स 4’ और ‘टेक्स्ट फॉर यू’ के लिए अपना शेड्यूल पूरा किया। इसके अलावा वह मिंडी कलिंग के साथ एक भारतीय वेडिंग कॉमेडी में भी दिखाई देंगी, जिसे वह खुद प्रोड्यूस भी कर रही हैं। वहीं, फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली हिंदी मूवी 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी। इसमें वे आल‍िया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ पहली बार साथ दिखने वाली हैं।  

पढ़ें बॉलीवुड से जुड़ी अन्य खबरें- 

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर, फैंस बोले-'आपसे बेहतर कोई नहीं'

ड्रग्स मामले में TV अभिनेता गौरव दीक्षित गिरफ्तार, महीनों से NCB कर रही थी तलाश

Pics: शिमरी ड्रेस में श्वेता तिवारी का ग्लैमरस फोटोशूट, बेटी पलक तिवारी ने कर दिया ये कमेंट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन