1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी की मौत पर सवालों के घेरे में पति बोनी कपूर, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने मांगे ये 10 बड़े जवाब

श्रीदेवी की मौत पर सवालों के घेरे में पति बोनी कपूर, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने मांगे ये 10 बड़े जवाब

 Written By: Bhavna Sahni
 Published : Feb 27, 2018 02:33 pm IST,  Updated : Feb 27, 2018 02:35 pm IST

श्रीदेवी की मौत पर राज हर पल और भी ज्यादा गहराता जा रहा है। हाल ही में खबर आई है कि उनके पार्थिव शरीर को अब दुबई से भारत ले जाने की इजाजत मिल चुकी है। लेकिन साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि इस मामले पर जांच अब भी जारी रहेगी। हालांकि इससे पहले...

Sridevi- India TV Hindi
Sridevi

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी की मौत पर राज हर पल और भी ज्यादा गहराता जा रहा है। हाल ही में खबर आई है कि उनके पार्थिव शरीर को अब दुबई से भारत ले जाने की इजाजत मिल चुकी है। लेकिन साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि इस मामले पर जांच अब भी जारी रहेगी। हालांकि इससे पहले सोमवार को पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने श्रीदेवी के पति बोनी कपूर से इस मामले पर पूछताछ की है। उन्होंने इस दौरान बोनी कपूर से 10 अहम सवाल पूछे हैं। इन्हीं सवालों के आधार पर तय किया जाना है कि इस केस आगे कितनी जांच की जरूरत है। वहीं पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ही अब यह भी तय करेंगे कि क्या वह पुलिस की जांच से कितने संतुष्ट हैं।

इस मामले को वैसे तो एक सामान्य प्रक्रिया बताया जा रहा है, लेकिन बोनी कपूर भी अब सवालों के घेरे में आ चुके हैं। बता दें कि श्रीदेवी को जब हॉस्पिटल पहुंचाया गया, उस समय उनका निधन हो चुका था। इसी कारण अब बोनी कपूर भी सवालों के घेरे हैं।

तो चलिए अब बताते हैं कि बोनी कपूर से कौन से वो 10 बड़े सवाल हैं जो बोनी कपूर से पूछे गए हैं।

  • आप श्रीदेवी से मिले तो क्या बात हुई?
  • जब श्रीदेवी बाथरुम से नहीं निकलीं तो आपको क्या आशंका हुई?
  • बाथरुम से निकलने में देरी होने पर आपने क्या किया?
  • आपने होटल के बाथरूम में क्या देखा?
  • श्रीदेवी को बेसुध देखने के बाद आपने क्या किया?
  • आपने सबसे किसे फोन किया?
  • होटल की मेडिकल टीम को बुलाने के लिए किसने फोन किया?
  • होटल की मेडिकल टीम में कौन कौन शामिल था।
  • पुलिस को किसने फोन करके मौत की जानकारी दी?
  • पुलिस को घटना की जानकारी देने में इतनी देरी क्यों हुई?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन