1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाने कितनी है श्रीदेवी की कुल संपत्ति, कौन होगा हकदार?

जाने कितनी है श्रीदेवी की कुल संपत्ति, कौन होगा हकदार?

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Feb 27, 2018 01:14 pm IST,  Updated : Feb 27, 2018 01:14 pm IST

श्रीदेवी सभी की आंखे नम कर इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। 54 साल की उम्र में हुए उनके इस आकस्मिक निधन से हर कोई सदमें में है। श्रीदेवी को इंडस्ट्री की पहली सुपरस्टार एक्ट्रेस माना जाता था। उन्होंने अपनी अदाकारी से तो सभी को दीवाना बनाया ही था...

Sridevi- India TV Hindi
Sridevi

नई दिल्ली: बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी सभी की आंखे नम कर इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। 54 साल की उम्र में हुए उनके इस आकस्मिक निधन से हर कोई सदमें में है। श्रीदेवी को इंडस्ट्री की पहली सुपरस्टार एक्ट्रेस माना जाता था। उन्होंने अपनी अदाकारी से तो सभी को दीवाना बनाया ही था, साथ ही लोग उनकी खूबसूरती के भी मूरीद थे। हाल ही में वह दुबई अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान एक बार फिर से श्रीदेवी ने अपने दिलकश अंदाज का जादू फैंस पर खूब चलाया था। उनका स्टाइल, मेकअप, कपड़े और गहनें हमेशा ही सबसे खूबसूरत और खास हुआ करते थे। बता दें कि श्रीदेवी पहली ऐसी एक्ट्रेस थीं जिन्होंने एक फिल्म के लिए हीरो के बराबर ही फीस ली थी।

श्रीदेवी ने तीन दशकों तक दर्शकों के दिलों पर खूब राज किया है। उन्होंने उस समय इंड्सट्री में खुद को साबित किया था जब सिर्फ किसी अभिनेता पर पूरी फिल्म को बनाया जाता था। ऐसे में उन्होंने कई फीमेल ऑरिएंटेड फिल्मों को बेहतरीन रूप से पर्दे पर उतारा था। वहीं खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि श्रीदेवी 247 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन थीं। उनके 3 बंगलें, कई महंगी कारें, एक्सपेंसिव ज्वैलरी, डिजाइनर कपड़े उनकी अलमारी शोभा बढ़ाते थे। श्रीदेवी को खूबसूरत कपड़ों का बेहद शौक था। वह हमेशा ही अपनी पार्टीज में सबसे अलग और बेहतरीन दिखती थीं।

एक समय आया था जब श्रीदेवी ने अभिनय जगत से ब्रेक ले लिया और अपने परिवार के साथ वक्त बिताने लगीं। लेकिन उन्होंने 15 साल बाद फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से एक बार फिर बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म से उनकी 3.5 से 5 करोड़ रुपए तक जा पहुंची थी। श्रीदेवी को लग्जरी कारों का बहुत शौक था। इसके अलावा उनके पास अपनी एक वैनिटी वैन भी थी। 300 फिल्मों में काम कर चुकीं श्रीदेवी के पास जो 3 घर हैं, आज उनकी कीमत 62 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन