1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिया चक्रवर्ती से तीन चरणों में पूछताछ कर रही है ED, जानिए पूरी डिटेल्स

रिया चक्रवर्ती से तीन चरणों में पूछताछ कर रही है ED, जानिए पूरी डिटेल्स

 Written By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Aug 07, 2020 02:03 pm IST,  Updated : Aug 07, 2020 02:03 pm IST

रिया सुशांत सिंह के संपर्क में कैसे आई? क्या रिया सुशांत सिंह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी यदि हां तो कब से और कहां-कहां?, इन सबके बारे में भी पूछताछ हो रही है। 

ED interrogating Rhea Chakraborty- India TV Hindi
रिया चक्रवर्ती से ईडी तीन चरणों में कर रही है पूछताछ Image Source : INSTAGRAM: @RHEA_CHAKRABORTY

ईडी की टीम रिया चक्रवर्ती से तीन चरणों में पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पहले पहले भाग में व्यक्तिगत जानकारियां ली जाएंगी। मसलन 

पिता का नाम, स्थाई और स्थानीय पता, परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी ली जाएगी।

दूसरे चरण में ईडी रिया से उसकी व्यवसायिक जानकारियां एकत्र करेगी। जैसे पैन कार्ड की डिटेल, कंपनी का टिन नंबर, 
कंपनी का DIN No, रिया की सोर्स आफ इनकम क्या है। रिया आयकर रिटर्न फाइल करती हैं, यदि हां तो कहां। रिया के आखिरी 5 सालों की आयकर रिटर्न। रिया कितनी कंपनियों में डायरेक्टर हैं सिलसिलेवार तरीके से बताइए। रिया की कंपनी में क्या काम होता है और उसकी कितनी टर्नओवर है। 

रिया के बैंकों में कितने खाते हैं। किस किस बैंक में हैं और उनमें कितनी रकम है। रिया के नाम पर कुल कितनी जायदाद हैं? 3 साल पहले कितनी जायदाद थी? क्या रिया की कोई जायदाद या खाता विदेश में भी है यदि हां तो कहां?

रिया के भाई का क्या व्यापार है? उसकी कंपनी के बारे में रिया क्या जानती हैं? रिया के परिजनों की प्रॉपर्टी के बारे में डिटेल? पासपोर्ट की डिटेल, विदेश यात्राओं के बारे में जानकारी ली जाएगी, विदेश यात्राओं का खर्चा किसने वहन किया?

तीसरे चरण में केस से जुड़ी हुई जानकारियां

 

रिया सुशांत सिंह के संपर्क में कैसे आई? क्या रिया सुशांत सिंह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी यदि हां तो कब से और कहां-कहां?
सुशांत सिंह के घर पर रिया परिवार के और लोग भी रहते थे यदि हां तो कौन-कौन है और कब से? क्या रिया सुशांत सिंह के साथ व्यवसायिक गतिविधियों में भी जुड़ी हुई थी यदि हां तो कैसे? सुशांत के साथ  रिया ने किस किस सीरियल में काम किया? 

रिया ने कितने सीरियलों में काम किया? क्या सुशांत ने रिया को अपना बैंक खाता ऑपरेट करने के लिए अधिकृत किया था यदि हां तो अधिकारपत्र की कापी? क्या रिया ने सुशांत से कभी कोई विल बनवाई है? क्या सुशांत ने पिछले 6 महीनों के दौरान रिया को कोई गिफ्ट दिया है?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन