1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ हुई ऑनलाइन लीक, फिल्म के कलेक्शन पर पड़ रहा असर

‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ हुई ऑनलाइन लीक, फिल्म के कलेक्शन पर पड़ रहा असर

 Published : Feb 04, 2019 11:33 am IST,  Updated : Feb 04, 2019 11:34 am IST

फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ बीते शुक्रवार को ऑनलाइन लीक हो चुकी है। इस फिल्म को एक वेबसाइट ने लीक कर दिया है।

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा- India TV Hindi
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा Image Source : INSTAGRAM

Ek ladki ko dekha to aisa laga : सोनम कपूर और अनिल कपूर की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ 1 फरवरी को रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म में अनिल और बेटी सोनम कपूर ने एक साथ काम किया है। फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन करीब 3 करोड़ रुपये की कमाई की। जबकि दूसरे दिन 4 करोड़ 91 लाख रुपये की कमाई की। लगभग 35 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। जिसके बाद फिल्म को एक और बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड पर अक्सर बड़ी बजट की फिल्में रिलीज़ होने के साथ ही लीक हो जाती हैं। जिससे उनके कलेक्शन पर काफी फर्क पड़ता है।

फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ बीते शुक्रवार को ऑनलाइन लीक हो चुकी है। इस फिल्म को एक वेबसाइट ने लीक कर दिया है। फिल्म के इस तरह लीक होने से इसे भारी नुक्सान उठाना पड़ सकता है। आपको बता दें, यह वेबसाइट काफी लंबे समय से तमिल और हिन्दी फिल्मों को लीक करती आई है। इस वेबसाइट के खिलाफ पहले भी कई एक्शन लिए जा चुके हैं। लेकिन अभी तक बड़ी फिल्मों के लीक होने पर लगाम नहीं लग पाई है। जिससे कई फिल्ममेकर्स को पायरेसी का डर सताता रहता है। बॉलीवुड की ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’, ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’, ‘मणिकर्णिका’  और ‘सिंबा’ जैसी कई फिल्में पायरेसी का शिकार हो चुकी हैं।

आपको बता दें, फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में अनिल कपूर की बेटी का रोल खुद सोनम कपूर ने निभाया है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला भी करीब 3 साल बाद बड़े पर्दे पर नज़र आई हैं। साल 1994 में बनी फिल्म ‘1992 अ लव स्टोरी’ का गाना ‘एक लड़की को देखा तो एसा लगा’  का रीमेक दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इसके अलावा फिल्म में राजकुमार राव भी लीड रोल में हैं।

बॉलीवुड से जुड़ी बाकी खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

अनन्या पांडे के साथ फिर स्पॉट हुए कार्तिक आर्यन, मीडिया को देखकर छिपाने लगे अपना चेहरा 

सानिया मिर्जा और उनके बेटे की इन लेटेस्ट तस्वीरों के साथ दूर करिए अपने मंडे ब्लूज़

Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Box Office Day 2: सोनम कपूर-राजकुमार राव की फिल्म ने दूसरे दिन कमाए इतने

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन