1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत और सारा की 'केदारनाथ' के बारे में एकता कपूर ने बताई ये खास बात

सुशांत और सारा की 'केदारनाथ' के बारे में एकता कपूर ने बताई ये खास बात

 Published : Oct 04, 2017 07:26 am IST,  Updated : Oct 04, 2017 07:26 am IST

सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'केदारनाथ' को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्मकार अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।

sushant- India TV Hindi
sushant

केदारनाथ: पिछले कुछ समय से सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'केदारनाथ' को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्मकार अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। 'केदारनाथ' की सह-निर्माता एकता कपूर का इस फिल्म को लेकर कहना है कि यह दर्शकों को अंदर की यात्रा कराएगी। गौरतलब है कि इन दिनों फिल्म की शूटिंग केदारनाथ में की जा रही है। वहीं एकता ने हाल ही में अभिषेक के साथ कुछ तस्वीरें ट्वीट की हैं।

एकता ने कहा, "यह व्यक्ति एक ऐसी फिल्म बना रहा है, जो पहले आपको इसकी यात्रा से अभिभूत करेगा और उसके बाद आप अंदर की एक यात्रा करेंगे। 'केदारनाथ'। केदारनाथ बाढ़।" इससे पहले, एकता ने हेलिकॉप्टर की यात्रा करते हुए खुद की एक तस्वीर भी शेयर की थी। (भारत में फ्लॉप के बाद अब इस देश में रिलीज हुई शाहरुख-अनुष्का की 'जब हैरी मेट सेजल')

बता दें कि फिल्म अपनी स्टार कास्ट के कारण पहले से ही सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं दर्शक इस फिल्म के लिए और भी ज्यादा इसलिए उत्साहित हैं कि पहली बार सारा पर्दे पर अभिनय करती हुई नजर आने वाली हैं। 'केदारनाथ' पवित्र मंदिर शहर केदारनाथ की पृष्ठभूमि पर बन रही एक प्रेम कहानी है और यह फिल्म निर्माताओं द्वारा 2018 की गर्मियों में रिलीज किए जाने की संभावना है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन