1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एकता कपूर की वेब सीरीज रागिनी एमएमएस 2.2 का पहला लुक उड़ा देगा आपके होश, जानिए कौन है ये एक्ट्रेस

एकता कपूर की वेब सीरीज रागिनी एमएमएस 2.2 का पहला लुक उड़ा देगा आपके होश, जानिए कौन है ये एक्ट्रेस

 Published : Sep 10, 2017 02:51 pm IST,  Updated : Sep 10, 2017 02:51 pm IST

पोस्टर में करिश्मा टॉपलेस हैं। इस पोस्टर ने वेब सीरीज को सुर्खियों में ला दिया है।

ragini mms 2.2- India TV Hindi
ragini mms 2.2 karishma sharma

नई दिल्ली: बोल्ड फिल्म रागिनी एमएमएस जल्द ही वेब सीरीज के तौर पर आने वाली है। इस वेब सीरीज का पहला पोस्टर जारी किया गया। इस वेब सीरीज में टीवी एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा लीड रोल निभा रही हैं। पोस्टर में करिश्मा टॉपलेस हैं। इस पोस्टर ने वेब सीरीज को सुर्खियों में ला दिया है।

एकता कपूर रागिनी एमएमएस की प्रोड्यूसर थी। ये वेब सीरीज भी एकता ही बना रही हैं। कहा जा रहा है कि इस सीरीज में बोल्डनेस और हॉरर का कॉकटेल देखने को मिलेगा।

यहां देखिए पहला पोस्टर-

रागिनी एमएमएस 2.2 में एक्ट्रेस रिया सेन सिमरन का किरदार निभाती नजर आएंगी, करिश्मा इसमें रागिनी का किरदार निभाएंगी।

करिश्मा ने टेलीविजन शो ‘पवित्र रिश्ता’ ‘प्यार तूने क्या किया’ ‘ये है मोहब्बतें’ और ‘आहट’ में नजर आ चुकी हैं। फिल्म ‘प्यार का पंचनामा-2 ’ में करिश्मा शर्मा ने टीना का रोल निभाया था।

वेब सीरीज आजकल युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। निर्माता भी वेब सीरीज से खुश हैं क्योंकि इसमें न सेंसर को झंझट होता है और न ही किसी कट का। इसी वजह से कई निर्माता इसमें अपना पैसा इन्वेस्ट कर रहे हैं। विक्रम भट्ट ने भी कई वेब सीरीज लॉन्च की हैं, जिसमें से 'ट्विस्टेड' और 'माया' काफी लोकप्रिय हुआ था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन