1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजहर के बाद अब किस क्रिकेटर का रोल करना चाहते हैं इमरान हाशमी

अजहर के बाद अब किस क्रिकेटर का रोल करना चाहते हैं इमरान हाशमी

 Published : May 17, 2016 08:30 pm IST,  Updated : May 17, 2016 08:30 pm IST

इमरान हाशमी हाल ही में फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक 'अजहर' में नजर आए हैं। फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफे गई हैं।

emraan- India TV Hindi
emraan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी हाल ही में फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक 'अजहर' में नजर आए हैं। फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफे गई हैं। इमरान इस फिल्म को लेकर इतने खुश हैं कि अब वह युवराज सिंह की बायोपिक में भी काम करना चाहते हैं। इमरान हाशमी पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित फिल्म 'अजहर' में काम करने के बाद अब बैट्समैन युवराज सिंह के जीवन पर बनी फिल्म में काम करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़े:- सबसे विवादित क्रिकेटर पर बनी फिल्म पर टाइगर ने ये कहा

दरअसल ट्विटर उपभोक्ताओं के साथ एक ऑनलाइन चैट के दौरान इमरान से यह पूछे जाने पर कि वह और किस क्रिकेटर की बायोपिक में काम करना चाहते हैं, उन्होंने कहा, "युवराज सिंह ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनकी बायोपिक में मैं काम करना चाहता हूं।"

इमरान कहीं से भी अजहरुद्दीन के जैसे नहीं दिखते लेकिन फिर भी उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से उनके जीवन को बखूबी पर्दे पर उतारा है। फिल्म के लिए इमरान ने काफी कड़ी मेहनत भी की हैं। फिल्म में उनके साथ प्राची देसाई और नरगिस फाखरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आई हैं। फिल्म में प्राची, अजहरूद्दीन की पहली पत्नी नौरीन के किरदार में दिखीं जबकि नरगिस ने उनकी दूसरी पत्नी और अभिनेत्री संगीता बिजलानी की भूमिका निभाई है।

इमरान की आगामी फिल्में 'टाइगर' और 'राज रीबूट' हैं, जिनका निर्देशन क्रमश: डैनिस टैनोविक और विक्रम भट्ट करेंगे। 'राज रीबूट' के बारे में उन्होंने कहा, "फिल्म इसी सितंबर में रिलीज होगी। हम इसे 'राज 3' से ज्यादा डरावनी बनाने का प्रयास कर रहे हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन