1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विटर पर इमरान हाशमी हो रहे हैं ट्रेंड ? जानिए वजह

ट्विटर पर इमरान हाशमी हो रहे हैं ट्रेंड ? जानिए वजह

 Published : Jul 13, 2020 03:07 pm IST,  Updated : Jul 13, 2020 03:07 pm IST

इमरान हाशमी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को खूब पसंद भी आ रहा है।

इमरान हाशमी ट्विटर पर हो रहे हैं ट्रेंड- India TV Hindi
इमरान हाशमी ट्विटर पर हो रहे हैं ट्रेंड Image Source : INSTAGRAM/EMRAANHASHMI

भारत सरकार द्वारा चाइनीज एप्लिकेशंस पर बैन लगाने की घोषणा के बाद कई सेलेब्स सामने आएं और इस फैसले का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो के जरिए न सिर्फ इस कदम की सराहना की, बल्कि फैंस को एप्लिकेशंस के साथ-साथ चाइनीज सामानों के बहिष्कार की भी सलाह दी। इस लिस्ट में अब बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी का नाम भी जुड़ गया है। वो ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं।

दरअसल, इमरान हाशमी ने ट्विटर पर हाल ही में एक 'वोकल फॉर लोकल' के लिए प्रोत्साहित करते हुए एक वीडियो शेयर किया। ये फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और वो इस पर पॉजिटिव कमेंट्स भी कर रहे हैं। इसी वजह से ट्विटर पर #EmraanHashmi ट्रेंड हो रहा है।

Watch: जब इमरान हाशमी ने सुशांत सिंह राजपूत को अर्जुन कपूर और वरुण धवन से बताया था बेहतर

यहां देखें इमरान हाशमी का वीडियो:

इमरान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस का कहना है कि उन्होंने बहुत आत्मविश्वास के साथ इस बात का जिक्र किया है कि देश चाइनीज सामानों और कंपनियों का बहिष्कार करके आत्मनिर्भर बनेगा। 

यहां देखें ट्विटर पर यूजर्स का रिएक्शन:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन