Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इसलिए इमरान हाशमी को अनलकी मानती हैं उनकी पत्नी परवीन

इसलिए इमरान हाशमी को अनलकी मानती हैं उनकी पत्नी परवीन

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Sep 16, 2017 03:28 pm IST, Updated : Sep 16, 2017 03:28 pm IST

बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी ने पत्नी परवीन के बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी पत्नी परवीन उन्हें अनलकी मानती हैं।

emraan hashmi- India TV Hindi
emraan hashmi

नई दिल्ली:  बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी ने पत्नी परवीन के बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी पत्नी परवीन उन्हें अनलकी मानती हैं। जी हां, इमरान हाशमी ने अपने इंटरव्यू में कुछ ऐसा ही कहा है। दरअसल परवीन  ने ये बात अपने फेवरेट गेम 'पोकर' को लेकर कही। इमरान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया 'मैंने कभी भी पोकर नहीं जीता, लेकिन मेरी पत्नी परवीन इस खेल को बहुत अच्छी तरह से खेलती हैं। जब भी वो अपने दोस्तों के साथ पोकर खेलती हैं तो वो मुझे अपने आस-पास भी नहीं पटकने देती क्योंकि वह इस गेम में मुझे अनलकी मानती हैं।‘’

इमरान ने बताया कि किसी भी खेल का बेहतरीन खिलाड़ी बनने के लिए काफी मेहनत और संघर्ष की जरूरत होती है। पोकर भी ऐस ही खेल है। पिछले हफ्ते बैंगलोर में हो रहे 'द स्पाटर्न पोकर्स इंडिया पोकर चैंपियनशिप अवार्ड्स सेरेमनी' के दौरान इमरान ने इस बारे में लोगों को बताया।

पोकर के बारे में बात करते हुए इमरान ने कहा, पोकर के प्रति लोगों की मानसिकता में बदलाव आने लगा है लोग इस खेल को समझने लगे हैं।

हाल ही में इमरान हाशमी फिल्म ‘बादशाहो’ में नजर आए थे। इस फिलम में उनके साथ अजय देवगन, ईषा गुप्ता और इलियाना डिक्रूज भी थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement