1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशा गुप्ता ने गरीबों की एंजेलिना जॉली कहे जाने पर दिया रिएक्शन

ईशा गुप्ता ने गरीबों की एंजेलिना जॉली कहे जाने पर दिया रिएक्शन

 Published : May 23, 2020 11:21 pm IST,  Updated : May 23, 2020 11:21 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता को हाल ही में वेब सीरीज रिजेक्ट्स में नजर आई हैं। उन्होंने ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

esha gupta- India TV Hindi
ईशा गुप्ता Image Source : INSTAGRAM/ESHA GUPTA

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता काफी चर्चा में रहती हैं कभी अपने लुक को लेकर तो कभी फिल्मों को लेकर। इस समय वह घर पर हैं फिर भी सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं। इस बार वह हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली से तुलना किए जाने पर चर्चा में आई हैं। ईशा को इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट पर लोग कमेंट कर रहे थए गरीबों की एंजेलिनी जॉली। अब उन्होंने इस तरह के कमेंट करने वालों को जवाब दिया है।

बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में ईशा ने कहा-आपको पता है मुझे सबसे ज्यादा क्या परेशान करता है, खेर अब नहीं। लेकिन क्या परेशान किया करता था कि लोगों को ट्रोल करने में मजा आता है मगर अब वह कम कड़वे बोल बोलते हैं। लोग मुझे गरीबों की एंजेलिना जॉली कहते हैं, ठीक है, लेकिन आप अपने आपको गरीब कह रहे हो। मैंने यह चीजें नहीं कही हैं। मैंने ऐसा दिखने के लिए भी नहीं कहा है। ये मेरे माता-पिता की देन है और मैं इस तरह ही दिखती हूं।

हालांकि ईशा ने यह बात स्वीकार की वह कभी कभी एंजेलिना जॉली जैसी लगती हैं।ईमानदारी से बताऊं तो मैंने ऐसा कुछ भी नहीं देखा। लोगों के द्वारा शेयर किया हुआ पोस्टर मैंने कई बार देखा। मुझे हमेशा लगता था कि मैं अपनी मां की तरह दिखती हूं। लेकिन, जब लोग इसे कहते हैं, और जैसा मैंने कहा, जब उन्होंने फोटो को एक साथ रखा, तो मुझे पसंद है, ”हाँ, हो सकता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ईशा वेब सीरीज रिजेक्टएक्स के नए सीजन में नजर आई हैं। ईशा ने बताया उन्होंने वेब सीरीज का पहला सीजन देखा था मगर उन्हें यह नहीं पता था कि गोल्डी बहल ने उसे डायरेक्ट किया है। जब तक वह मेकर्स से नहीं मिली थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन