Wednesday, February 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Viral: Article 370 पर भोजपुरी इंडस्ट्री में बने ये गाने मचा रहे हैं तहलका

Viral: Article 370 पर भोजपुरी इंडस्ट्री में बने ये गाने मचा रहे हैं तहलका

Bhojpuri songs on Article 370: अनुच्छेद 370 के कारण जम्मू एवं कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त था। मोदी सरकार ने इस धारा को खत्म कर दिया है।

Written by: India TV Entertainment Desk
Published : Aug 08, 2019 02:27 pm IST, Updated : Aug 08, 2019 02:46 pm IST
Kashmir- India TV Hindi
Kashmir

Bhojpuri songs on Article 370: मोदी सरकार ने हाल ही में जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द कर दिया। पूरे देश में इस फैसले का स्वागत किया गया। आम जनता से लेकर बॉलीवुड हस्तियों तक ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अब इस विषय पर भोजपुरी गाने भी बन गए हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहे हैं।

आपको #Article370 पर बने भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर आसानी से मिल जाएंगे। इनमें केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की गई है।

ये भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्म 'दंबग 3' के सेट पर बैन हुए स्मार्टफोन, जानिए क्या है पूरा माजरा

यूट्यूब पर ये भोजपुरी गाने धमाल मचा रहे हैं। 'हट गईल धारा 370', 'मोदी जी के बधाई' और 'अब लहरी तिरंगा काश्मीर में' गाने लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।

आप भी सुनिए #Article370 पर बने ये भोजपुरी गानें...

बता दें कि अनुच्छेद 370 के कारण जम्मू एवं कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त था। अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए संयुक्त रूप से स्पष्ट करते थे कि राज्य के निवासी भारत के अन्य राज्यों के नागरिकों से अलग कानून में रहते हैं। इन नियमों में नागरिकता, संपत्ति का मालिकाना हक और मूल कर्तव्य थे।

इस अनुच्छेद के कारण देश के अन्य राज्यों के नागरिकों के जम्मू एवं कश्मीर में संपत्ति खरीदने पर प्रतिबंध था।

Also Read:

Mission Mangal Trailer: अक्षय कुमार का धांसू डायलॉग, 'रात का खाना अगर बच जाए तो...'

विजय देवरकोंडा के बाद अब शाहिद कपूर ने भी ठुकराया करण जौहर का ऑफर, इस वजह से 'डियर कॉमरेड' में नहीं करना चाहते काम

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement