1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस लड़की की वजह से सलमान खान को लेना पड़ा बड़ा फैसला, 'दंबग 3' के सेट पर बैन हुए मोबाइल

इस लड़की की वजह से सलमान खान को लेना पड़ा बड़ा फैसला, 'दंबग 3' के सेट पर बैन हुए मोबाइल

 Published : Aug 07, 2019 10:03 pm IST,  Updated : Aug 08, 2019 04:28 pm IST

सलमान खान की आने वाली फिल्म 'दबंग 3' के सेट पर स्मार्टफोन्स बैन कर दिए गए हैं। जानिए आखिर क्या है इसके पीछे की वजह।

Salman khan- India TV Hindi
Salman khan Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में बिजी है। फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। फिल्म में सलमान खान जवां दिखाए जाने वाले हैं। उनके साथ ही फिल्म में महेश मांजरेकर की बेटी साईं मांजरेकर भी नजर आने वाली हैं। जिसकी वजह से सलमान ने फिल्म के सेट पर स्मार्टफोन को बैन कर दिया गया है।

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक साईं माजरेकर सलमान खान के साथ फ्लैशबैक सीन्स में रोमांस करती नजर आएंगी। सलमान खान साईं के बारे में अभी किसी को ता नहीं चलने देना चाहते हैं जिसकी वजह से सेट पर स्मार्टफोन बैन कर दिए गए हैं।

यह सारी मेहनत साई के लुक को छुपाने के लिए किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक साईं तो पब्लिक प्लेस में जाने से मना किया गया है जहां उनकी फोटो क्लिक हो सकती है। सलमान खान खुद उनके पहले लुक को सोशल मीडिया पर रिवील करना चाहते हैं। किसी भी तरह की परेशानी या साई का लुक सामने आने से बचाने के लिए मेकर्स ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं।

नो सेलफोन का नियम लागू किया गया है। क्रू मेम्बर्स को सेट पर अंदर आने से पहले अपना फोन जमा करना होता है।

मेकर्स इतनी सावधानी इसलिए भी बरत रहे हैं क्योंकि माहेश्वर में गाने की शूटिंग के दौरान एक वीडियो लीक हो गई थी। इस बार मेकर्स कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।

'दबंग 3' को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैँ। फिल्म में सलमान, सोनाक्षी के अलावा साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।

Also Read:

सबसे ज्यादा कमाई वाले सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल होने पर बोले अक्षय कुमार, ये मेरे खून-पसीने की कमाई है

जाह्नवी कपूर ने अपनी फिटनेस ट्रेनर के साथ किया बेली डांस, वीडियो हुआ वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन