1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अर्जुन रेड्डी' स्टार विजय को देखते ही रो पड़ी फैन, पूछने पर पता चला ये था पूरा माजरा, वीडियो वायरल

'अर्जुन रेड्डी' स्टार विजय को देखते ही रो पड़ी फैन, पूछने पर पता चला ये था पूरा माजरा, वीडियो वायरल

 Published : Jul 28, 2019 07:22 pm IST,  Updated : Jul 28, 2019 07:22 pm IST

र्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा ने तेलगु फिल्म नुव्विला से डेब्यू किया लेकिन उन्हें फेम मिली 2017 रिलीज अर्जुन रेड्डी से। इस फिल्म ने विजय की जिंदगी बदल दी और इस फिल्म के बाद विजय लड़कियों के दिलों की धड़कन बन गए। 

अर्जुन रेड्डी स्टार...- India TV Hindi
अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा

अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा ने तेलगु फिल्म नुव्विला से डेब्यू किया लेकिन उन्हें फेम मिली 2017 रिलीज अर्जुन रेड्डी से। इस फिल्म ने विजय की जिंदगी बदल दी और इस फिल्म के बाद विजय लड़कियों के दिलों की धड़कन बन गए। अभिनेता विजय देवराकोंडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विजय देवराकोंडा की एक फैन उनसे लिपट कर रोती नजर आ रही है। दरअसल, हाल ही में विजय देवराकोंडा की फिल्म डियर कॉमरेड रिलीज हो चुकी है। फिल्म के प्रमोशन के लिए वह हाल ही में चेन्नई, बेंगलुरू, कोच्चि, हैदराबाद और विशाखापत्तनम गए थे।

वायरल वीडियो में विजय की एक फैन उन्हें हग किए हुए है और जोर-जोर से रोए जा रही है। विजय अपनी इस फैन को पुचकारते और चुप कराते नजर आ रहे हैं। विजय की फिल्म डियर कॉमरेड 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कबीर सिंह जिसने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा बिजनेस किया, वह विजय देवराकोंडा की फिल्म अर्जुन रेड्डी की ही आधिकारिक हिंदी रीमेक थी।

विजय देवराकोंडा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म डियर कॉमरेड के हिंदी रीमेक राइट्स हाल ही में करण जौहर ने खरीद लिए हैं। यानि देर सबेर फैन्स को विजय देवराकोंडा की इस फिल्म का हिंदी रीमेक भी देखने को मिल जाएगा। बात करें डियर कॉमरेड की कहानी की तो यह फिल्म एक छात्र नेता और एक लेडी क्रिकेटर की प्रेम कहानी है।

हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म रिलीज के कुछ ही घंटों बात सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी। तमिल रॉकर्स नाम की पायरेसी वेबसाइट ने विजय की इस नई फिल्म को ऑनलाइन लीक कर दिया है। फिल्म के ऑनलाइन लीक होने से इसके कलेक्शन पर बड़ा फर्क पड़ने के चांस हैं क्योंकि फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं। फिल्म के शोज हाउसफुल जा रहे हैं, दर्शकों को फिल्म के ओपनिंग वीकेंड में ही टिकट्स मिलने में दिक्कत हो रही है।

ये भी पढ़ें:

Govinda in Aap Ki Adalat: गोविंदा ने 49 की उम्र में क्यों की पत्नी सुनीता से दोबारा शादी?

Aap Ki Adalat Highlights: 'आप की अदालत' में मेहमान बनकर पहुंचे 'हीरो नंबर 1' गोविंदा

बॉलीवुड स्टार गोविंदा ने 'आप की अदालत' में कहा, 'रणवीर सिंह अगले सुपरस्टार होंगे'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन