1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Fanney Khan Box Office Collection Day 1: दर्शकों को नहीं भाया ऐश्वर्या का रॉकिंग अंदाज, पहले दिन की इतनी कमाई

Fanney Khan Box Office Collection Day 1: दर्शकों को नहीं भाया ऐश्वर्या का रॉकिंग अंदाज, पहले दिन की इतनी कमाई

 Published : Aug 04, 2018 02:12 pm IST,  Updated : Aug 04, 2018 02:32 pm IST

ऐश्वर्या राय बच्चन, अनिल कपूर और राजकुमार राव जैसे सितारों के अभिनय से सजी फिल्म 'फन्ने खां' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बता दें कि यह एक म्यूजिक कॉमेडी फिल्म है। वैसे अक्सर इस तरह की फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी रहती है।

Fanney Khan Box Office Collection Day 1- India TV Hindi
Fanney Khan Box Office Collection Day 1

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, अनिल कपूर और राजकुमार राव जैसे सितारों के अभिनय से सजी फिल्म 'फन्ने खां' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बता दें कि यह एक म्यूजिक कॉमेडी फिल्म है। वैसे अक्सर इस तरह की फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी रहती है। वहीं दूसरी ओर फिल्म के ट्रेलर ने भी लोगों की बेसब्री को काफी बढ़ा दिया था। फिल्म की रिलीज के बाद भी इसे दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। अब फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं।

फिल्म के ट्रेलर ने जिस तरह से दर्शकों की उम्मीदों को बढ़ाया था, उतनी खरी यह लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। अब फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानकारी देते ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "फन्ने खां बहुत खास शुरुआत... शुक्रवार- 2.15 करोड़ रुपए।" बता दें कि अतुल मांजरेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऐश्वर्या को एक अलग ही अंदाज में देखा जा रहा है। इसके अलावा लंबे वक्त के बाद उन्हें अनिल कपूर के साथ पर्दे पर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्मों 'फन्ने खां', 'मुल्क' और 'कारवां' ने एक साथ दस्तक दी है, जिसमें इंडस्ट्री के बड़े सितारे दिखाई दे रहे हैं। अब माना जा रहा है कि एक साथ 3 अलग और शानदार कहानियां पर्दे पर रिलीज होने के कारण भी इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन