1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाह्नवी कपूर को देखकर बेकाबू हुए फैंस, भीड़ का फायदा उठाकर इधर-उधर लगाने लगे हाथ

जाह्नवी कपूर को देखकर बेकाबू हुए फैंस, भीड़ का फायदा उठाकर इधर-उधर लगाने लगे हाथ

 Published : May 29, 2018 08:59 pm IST,  Updated : May 30, 2018 06:32 pm IST

इस तरह की हरकतों के बाद भी जाह्नवी ने अपने चेहरे की मुस्कान नहीं छोड़ी और लगातार मुस्कुराती रहीं और फिर जाकर अपनी कार में बैठ गईं।

जाह्नवी कपूर- India TV Hindi
जाह्नवी कपूर

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म अभी तक रिलीज भी नहीं हुई है लेकिन लोग उन्हें अभी से पहचानने लगे हैं। हाल ही में उनका एख वीडियो सामने आया था जिसमें बच्चे उन्हें श्रीदेवी की बेटी कहकर बुला रहे थे। अब एक और वीडियो सामने आया है जिसमें भीड़ उनपर टूट पड़ती है। बांद्रा के एक रेस्टोरेंट से निकल रही थीं, तभी वहां खूब सारे छोटे बच्चे आ गए, उन्होंने जाह्नवी को घेर लिया और कोई उनका हाथ तो कोई उनका गाल छूने की कोशिश करने लगा। वहीं कुछ बच्चे उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहे थे।

बच्चों की इस तरह की हरकतों के बाद भी जाह्नवी ने अपने चेहरे की मुस्कान नहीं छोड़ी और लगातार मुस्कुराती रहीं और फिर जाकर अपनी कार में बैठ गईं।

बता दें, जाह्नवी कपूर मराठी फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक धड़क के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर लीड रोल निभाते नजर आएंगे। बड़े पर्दे पर यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के तहत रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन