1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त की नई तस्वीर देखकर चिंतित हुए फैंस, कहा- गेट वेल सून बाबा

संजय दत्त की नई तस्वीर देखकर चिंतित हुए फैंस, कहा- गेट वेल सून बाबा

 Published : Oct 04, 2020 06:05 pm IST,  Updated : Oct 04, 2020 06:05 pm IST

नया वायरल पोस्ट देखने के बाद फैंस ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

sanjay dutt- India TV Hindi
संजय दत्त की नई तस्वीर वायरल Image Source : TWITTER @IKRA4SRK

मुंबई: सोशल मीडिया पर संजय दत्त की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें अभिनेता काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। नया वायरल पोस्ट देखने के बाद फैंस ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए एक यूजर ने लिखा, "बाबा काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।"

एक अन्य ने लिखा, "उम्मीद करता हूं, वह जल्द बेहतर होंगे। "

आपको बता दें, संजय की सेहत अभी ठीक नहीं है। उन्होंने 11 अगस्त को सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था कि वह कुछ समय के लिए इलाज खातिर छुट्टी ले रहे हैं।

बता दें, अभिनेता संजय दत्त फेफड़ों के कैंसर से लड़ रहे हैं। 

संजय दत्त महीनों बाद मिले अपने बच्चों से, मान्यता दत्त ने शेयर की फैमिली फोटो

हाल ही में मान्यता दत्त ने बच्चों और संजय दत्त के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- आज ... मैं परिवार के इस उपहार के लिए भगवान को धन्यवाद देना चाहती हूं। कोई शिकायत नहीं ... कोई अनुरोध नहीं ... बस एक साथ रहना है, हमेशा के लिए। आमीन।

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन