1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त महीनों बाद मिले अपने बच्चों से, मान्यता दत्त ने शेयर की फैमिली फोटो

संजय दत्त महीनों बाद मिले अपने बच्चों से, मान्यता दत्त ने शेयर की फैमिली फोटो

 Published : Sep 18, 2020 01:43 pm IST,  Updated : Sep 18, 2020 01:47 pm IST

संजय दत्त अपने बच्चों से मिलने के लिए पत्नी मान्यता के साथ दुबई गए हुए हैं। मान्यता दत्त ने फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

maanayata dutt- India TV Hindi
मान्यता दत्त ने फैमिली फोटो की शेयर Image Source : INSTAGRAM/MAANAYATA

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त पत्नी मान्यता और बच्चों के साथ दुबई में समय बिता रहे हैं। संजय दत्त हाल ही में दुबई गए हैं। वह अपने बच्चों शहरान और इकरा से कई महीनों के बाद मिले हैं। जब देश में लॉकडाउन लगा था तब संजय दत्त मुंबई में थे और मान्यता दोनों बच्चों के साथ दुबई में थीं। संजय दत्त ने जुलाई में अपना 61वां जन्मदिन भी अकेले मनाया था। मान्यता दत्त ने सोशल मीडिया पर फैमिली फोटो शेयर की है।

मान्यता दत्त ने बच्चों और संजय दत्त के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- आज ... मैं परिवार के इस उपहार के लिए भगवान को धन्यवाद देना चाहती हूं। कोई शिकायत नहीं ... कोई अनुरोध नहीं ... बस एक साथ रहना है, हमेशा के लिए। आमीन।

बुधवार को मान्यता दत्त ने संजय दत्त के साथ फ्लाइट से सेल्फी शेयर करते हुए लिखा- एनरूट लाइफ। दूसरी तस्वीर में एक कॉफी के कप की तस्वीर पर है जिसमें ऊपर संजय दत्त का चेहरा बना हुआ था।

maanayata dutt instagram story
Image Source : INSTAGRAM/MAANAYATAमान्यता दत्त इंस्टाग्राम स्टोरी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त की तबीयत ठीक है और वह 10 दिन में घर वापिस आ जाएंगे। वह अपने बच्चों को देखना चाहते थे जो दुबई में हैं। दोनों बच्चे दुबई में अपनी क्लासेस अटेंड कर रहे हैं।

कुछ समय पहले मान्यता ने संजय दत्त की तस्वीर के साथ एक पॉजिटिव नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा- रुक जाना नहीं तू कहीं हारके... कांटो पे चलके मिलेंगे साए बहार के। हमे जिंदगी के बेस्ट दिन कमाने के लिए कुछ मुश्किल दिनों से लड़ना पड़ेगा।

संजय दत्त ने अगस्त में एक पोस्ट शेयर करके लिखा- हाय दोस्तों, मैं कुछ चिकित्सा उपचार के लिए काम से एक छोटा ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं और मैं अपने शुभचिंतकों से आग्रह करता हूं कि वे चिंता न करें या अनावश्यक रूप से अटकलें न लगाएं। आपके प्यार और शुभकामनाओं के साथ, मैं जल्द ही वापस आऊंगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन