1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराज खान की हालत में सुधार, ICU में एडमिट एक्टर के इलाज के लिए जुटे 14 लाख

फराज खान की हालत में सुधार, ICU में एडमिट एक्टर के इलाज के लिए जुटे 14 लाख

 Written By: IANS
 Published : Oct 22, 2020 11:22 pm IST,  Updated : Oct 22, 2020 11:22 pm IST

पूजा भट्ट ने उनकी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने उनकी मेडिकल ट्रीटमेंट में फंड जुटाकर मदद की।

faraaz khan health update pooja bhatt - India TV Hindi
फराज खान की सेहत में हुआ सुधार Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेत्री-फिल्मकार पूजा भट्ट ने बॉलीवुड अभिनेता फराज खान की सेहत की जानकारी देते हुए कहा है कि उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है। 14 अक्टूबर को फराज के ब्रेन इंफेक्शन से पीड़ित होने की खबर आई थी, जो उनकी छाती तक फैल गया था। उपचार के लिए उन्हें बेंगलुरू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे। 

अब पूजा भट्ट ने उनकी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने उनकी मेडिकल ट्रीटमेंट में फंड जुटाकर मदद की।

पूजा ट्वीट करते हुए लिखती हैं, "आप सभी स्पेशल और उदार लोगों का आभार, जिन्होंने उनके उपचार में मदद की है। फराज खान की तबीयत में सुधार हो रहा है और उनके परिवार ने 25 लाख में से 14,45,747 लाख रुपये जमा कर लिए हैं। चलिए इसे ऐसे ही आगे बढ़ाते हैं।"

फराज बॉलीवुड की कई फिल्मों में दिख चुके हैं, जिनमें से एक साल 1998 में आई फिल्म 'मेंहदी' है। इस फिल्म में 'फराज', अभिनेत्री रानी मुखर्जी संग नजर आए थे। इसके अलावा, वह साल 1996 में आई विक्रम भट्ट की फिल्म फरेब में भी दिख चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन