1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराह खान को हुआ कोरोना, अब उनकी जगह मीका सिंह करेंगे सुपर डांसर 4 को होस्ट

फराह खान को हुआ कोरोना, अब उनकी जगह मीका सिंह करेंगे सुपर डांसर 4 को होस्ट

 Published : Sep 01, 2021 05:00 pm IST,  Updated : Sep 01, 2021 05:06 pm IST

फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को इस बारे में बताया है।

Farah Khan- India TV Hindi
फराह खान को हुआ कोरोना, अब उनकी जगह मीका सिंह करेंगे सुपर डांसर 4 को होस्ट Image Source : INSTAGRAM/FARAH KHAN

बॉलीवुड फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित हैं। फराह खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को इस बारे में बताया है।

मजाकिया लहजे में फराह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मुझे आश्चर्य है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मैंने अपना 'काला टीका' नहीं लगाया। डबल वैक्सीन लगवाने के बावजूद भी, मैं कोरोना संक्रमण से पीड़ित हो गई। मैंने पहले ही सभी को बता दिया है कि जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं वे अपना टेस्ट करा लें। हालांकि, अगर मैं किसी को भूल गयी हूं (बुढ़ापे की याददाश्त के कारण) तो भी आप प्लीज अपना टेस्ट करा लें। जल्द ठीक होने की उम्मीद है।"

Farah Khan
Image Source : INSTAGRAM/FARAH KHANफराह खान को हुआ कोरोना

फराह खान सोमवार को शिल्पा शेट्टी के साथ सुपर डांसर 4 की शूटिंग करती नजर आईं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति 13 का एक स्पेशल एपिसोड भी शूट किया। 

फराह फिलहाल ज़ी कॉमेडी शो में जज के तौर पर काम कर रही हैं। सिंगर मीका सिंह आने वाले एपिसोड के लिए शो में उनकी जगह लेने जा रहे हैं।

फराह खान सोमवार को शिल्पा शेट्टी के साथ सुपर डांसर 4 की शूटिंग करती नजर आईं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति 13 का एक स्पेशल एपिसोड भी शूट किया। 

फराह फिलहाल ज़ी के कॉमेडी शो में जज के तौर पर काम करती नजर आ रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन