1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस: फराह खान की 12 साल की बेटी ने स्केच कर जुटाए 70 हजार रुपये, जानवरों की करेंगी मदद

कोरोना वायरस: फराह खान की 12 साल की बेटी ने स्केच कर जुटाए 70 हजार रुपये, जानवरों की करेंगी मदद

 Published : Apr 13, 2020 06:32 am IST,  Updated : Apr 13, 2020 06:32 am IST

फराह खान ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। वहीं, बॉलीवुड हस्तियों ने आन्या के इस कदम की जमकर सराहना की है। 

farah khan daughter anya donation- India TV Hindi
पति और बच्चों के साथ फराह खान Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए अब तक तमाम बॉलीवुड हस्तियां सामने आ चुकी हैं। अब इस लिस्ट में मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान और उनके बच्चों का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उनकी 12 साल की बेटी ने पालतू जानवरों के स्केच बनाकर 70 हजार रुपये जुटाए हैं, जिससे वो जानवरों की मदद करने वाली है।

फराह खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मेरी 12 साल की बेटी आन्या ने 5 दिनों में 70 हजार रुपये जमा किए हैं। उसने पालतू जानवरों के स्केच बनाए और हर स्केच के लिए एक हजार रुपये लिए। वो इन रुपयों का इस्तेमाल जानवरों की मदद के लिए करेगी। इससे उनको खाना खिलाया जाएगा। उन सभी लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने स्केच का ऑर्डर दिया और दान किया।'

रितेश देशमुख, दीया मिर्जा, रेणुका सहाणे, हंसल मेहता, रॉनित रॉय और नील नितिन मुकेश सहित कई हस्तियों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बच्ची की जमकर तारीफ की है।

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। अब तक 8 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। इसे फैलने से रोकने के लिए लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन