1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Funny Video: फराह खान के बच्चों ने लिया उनका इंटरव्यू, पकड़ा गया झूठ

Funny Video: फराह खान के बच्चों ने लिया उनका इंटरव्यू, पकड़ा गया झूठ

 Published : May 06, 2020 11:42 pm IST,  Updated : May 07, 2020 12:02 am IST

फ़राह खान ने सोशल मीडिया पर ये फनी वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बच्चे फ़राह से मज़ेदार सवाल करते दिख रहे हैं।

फराह खान- India TV Hindi
फराह खान Image Source : INSTAGRAM

मुंबई. लॉकडाउन के दौरान सभी सितारे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। फराह भी बच्चों संग समय बिता रही हैं और सोशल मीडिया पर कई सारे फनी वीडियो भी शेयर कर रही हैं। हाल ही में फराह ने एक फनी वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके बच्चे उनका इंटरव्यू लेते दिख रहे हैं।  जी5 एप्प ने हाल ही में 'बचफन मूमेंट' की शुरू किया है जिसके चलते सभी सितारे अपने बच्चों संग बिताए खूबसूरत और फनी पल शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में फराह खान ने भी वीडियो शेयर किया है। 

फराह खान के तीनों बच्चे उनसे अलग अलग सवाल करते हैं,  जार, दिवा और आन्या तीनों के सवाल का जवाब देते हुए फ़राह कहती हैं कि बताना मत किसी को लेकिन तुम मेरे पसंदीदा बच्चे हो। सबसे पहले आन्या ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें बचपन में उन्हें पपीज (कुत्ते के बच्चे) पसंद थे। इसके जवाब में फराह खान ने भी अपने तीनों बच्चों जार, दिवा और आन्या के साथ इंटरव्यू का एक वीडियो शेयर किया है। बच्चों ने एक एक करके फराह से मजेदार सवाल किए। सबसे पहले आन्या ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें बचपन में पप्पीज (कुत्ते के बच्चे) पसंद थे? जवाब में फ़राह ने कहा, 'मुझे बचपन में पप्पीज पसंद नहीं थे लेकिन अब मुझे पप्पीज बहुत पसंद हैं क्योंकि तुम्हें ये पसंद हैं'।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन