1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने फराह खान के साथ रीक्रिएट किया 'मैं हूं ना' मोमेंट, रणवीर सिंह बोले- दिल पिघल गया!!

शाहरुख खान ने फराह खान के साथ रीक्रिएट किया 'मैं हूं ना' मोमेंट, रणवीर सिंह बोले- दिल पिघल गया!!

 Published : Aug 27, 2021 07:09 am IST,  Updated : Aug 27, 2021 11:05 am IST

इस वीडियो में शाहरुख खान गाने पर लिप सिंक करते हैं और इसके बाद फराह उन्हें ज्वॉइन करती हैं। ये वीडियो फैंस को पसंद आ रहा है।

farah khan shares video with shahrukh khan dance on main hoon na title song ranveer singh comment he- India TV Hindi
फराह खान ने शाहरुख खान संग वीडियो शेयर किया है Image Source : INSTAGRAM: FARAHKHANKUNDER

बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर, डांसर और कोरियोग्राफर फराह खान ने सोशल मीडिया पर किंग खान यानि शाहरुख खान के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें शाहरुख, फराह की मूवी 'मैं हूं ना' के टाइटल सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं। फराह ने इसी फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था और इस मूवी को दर्शकों ने खूब सराहा था। 

इस वीडियो में शाहरुख खान गाने पर लिप सिंक करते हैं और इसके बाद फराह उन्हें ज्वॉइन करती हैं। फराह और शाहरुख 'मैं हूं ना' के अलावा 'ओम शांति ओम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' में साथ काम कर चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस पुरानी यादों में खो जाएंगे।

'द कपिल शर्मा शो' में फैन की इच्छा पूरी करने के लिए अक्षय कुमार ने शाहरुख खान को किया फोन

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए रितेश देशमुख ने लिखा- 'ऑल टाइम फेवरेट।' वहीं, रणवीर सिंह ने कमेंट किया- 'ओह्ह, दिल पिघल गया।' इनके अलावा श्रेया घोषाल सहित अन्य सेलेब्स ने भी अपनी कमेंट किए हैं। 

फराह खान के पोस्ट पर रणवीर सिंह का कमेंट
Image Source : INSTAGRAM फराह खान के पोस्ट पर रणवीर सिंह का कमेंट

'मैं हूं ना' फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख खान के अलावा सुष्मिता सेन, सुनील शेट्टी, अमृता राव और जायद खान ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के गाने और डायलॉग्स भी सुपरहिट हुए थे। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान 'पठान' फिल्म में दिखाई देंगे। खबरों की मानें तो इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बताया जा रहा है कि इसमें सलमान खान कैमियो करेंगे। एसआरके को आखिरी बार आनंद एल राय द्वारा निर्देशित मूवी जीरो में देखा गया था, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन