1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सानिया मिर्जा से मिलने पहुंची बेस्ट फ्रेंड फराह खान

सानिया मिर्जा से मिलने पहुंची बेस्ट फ्रेंड फराह खान

 Published : Nov 12, 2018 07:25 am IST,  Updated : Nov 12, 2018 07:25 am IST

टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक अपने बेटे इजान मिर्जा मलिक को पूरा टाइम दे रहे हैं। और उनके कुछ खास दोस्त भी उनके इस खास पल में साथ है। ऐसे में बॉलीवुड फिल्ममेकर फराह खान और सानिया मिर्जा की बेस्ट फ्रेंड कैसे पीछे रह सकती हैं

saneya mirza- India TV Hindi
saneya mirza

नई दिल्ली: टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक अपने बेटे इजान मिर्जा मलिक को पूरा टाइम दे रहे हैं। और उनके कुछ खास दोस्त भी उनके इस खास पल में साथ है। ऐसे में बॉलीवुड फिल्ममेकर फराह खान और सानिया मिर्जा की बेस्ट फ्रेंड कैसे पीछे रह सकती हैं हाल ही में फराह खान अपनी खास दोस्त से मिलने और बेटे इजान को देखने सानिया के घर पहुंची। कुछ दिन पहले फराह खान ने इंस्टाग्राम पर सानिया को शुभकामनाएं देते हुए लिखा था कि 'मेरी बेस्ट फ्रेंड मां बन गई। मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश है और जल्द ही नन्हें शहजादे से मिलने आउंगी'। इसी बीच फराह खान भी सानिया से मिलने उनके घर पहुंची, जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। 

तस्वीर में फराह और सानिया ने एक दूसरे को गले लगा रखा है। फोटो शेयर करते हुए फराह ने लिखा, 'हम हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे, लव यू सानिया। बेबी बहुत प्यारा है, ये विजिट बहुत छोटी रही, अगली बार इसे फिर प्लान करेंगे।'

सानिया ने अपने बेटे का नाम इजान रखा है। अभी कुछ दिनों पहले ही सानिया ने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, हमें इस दुनिया में आए हुए 5 दिन हो गए हैं। मैं एक मां के तौर पर और बेटा इजान। मैं और मेरा बेटा इजान उसके पापा (बाबा) को खेलते हुए देख रहे हैं। ये सच में बड़ा मैच है, इससे अच्छी और बेहतर फीलिंग्स और कहीं नहीं मिल सकती। इस बड़ी खुशी के बीच मुझे आखिरकार ऑनलाइन होकर मैसेज और बधाइयां चेक करने का समय भी मिल गया। शोएब और मैं आपकी बधाइयों से बहुत खुश हैं। आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।

'सेल्फी मौसी' के नाम से फेमस कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने अपनी गर्लफ्रेंड सुबुही जोशी से की सगाई, तस्वीरें आईं सामने

अर्जुन करना चाहते थे बहन जाह्नवी कपूर को ट्रोल, लेकिन मिला ऐसा रिप्लाई कि हो गया मुंह बंद

कंगना रनौत ने फिल्म 'पंगा' शूटिंग शुरु की, शुरु होगी ऋचा चड्ढा सहित इन सितारों के बीच जंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन