1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फरदीन खान ने साझा की बेटे अजारियस की पहली तस्वीर

फरदीन खान ने साझा की बेटे अजारियस की पहली तस्वीर

 Published : Aug 13, 2017 06:50 pm IST,  Updated : Aug 13, 2017 06:50 pm IST

तस्वीर में फरदीन बेटे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। हालांकि बेटे का चेहरा ठीक तरह से दिखाई नहीं दे रहा है।

fardeen khan- India TV Hindi
fardeen khan Image Source : PTI

मुंबई: लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर रहने वाले अभिनेता फरदीन खान के घर शुक्रवार को बेटे ने जन्म लिया है। फरदीन खान ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी। ट्वीट के साथ ही अभिनेता ने बेटे का नाम भी साझा किया था। 43 साल के फरदीन ने बेटे का नाम अजारियस फरदीन खान रखा है।

अब फरदीन ने अपने नन्हें से बेटे की तस्वीर भी साझा की है। तस्वीर में फरदीन बेटे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। हालांकि बेटे का चेहरा ठीक तरह से दिखाई नहीं दे रहा है। तस्वीर के साथ फरदीन ने लिखा है, "आप सभी के बधाई संदेशों और शुभकामनाओं के लिये धन्यवाद। आप सभी को भी हमारी ओर से बहुत बहुत शुभकामनाएं। दियानी, नताशा और फरदीन खान"

बता दें, फरदीन खान मशहूर अभिनेता फिरोज खान के बेटे हैं। उन्होंने बॉलीवुड की मशहूर एक्ट3स मुमताज की बेटी नताशा माधवानी से शादी की थी। दोनों की पहले से एक बेटी दियानी इसाबेल है। 

फरदीन खान बने बेटे के पिता

यहां पढ़िए, फिट से फैट हुए ये बॉलीवुड सितारे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन