नई दिल्ली: अभिनेता फरदीन खान एक बार फिर पिता बन गए हैं। फरदीन और उनकी पत्नी नताशा ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। फरदीन ने अपने बेटे का नाम भी तय कर लिया है। बेटे का नाम एजेरियस फरदीन खान रखा गया है।
'ओम जय जगदीश', 'नो एंट्री', 'हे बेबी' और 'लव के लिए कुछ भी करेगा' जैसी फिल्मों में काम कर चुके फरदीन ने शनिवार को ट्विटर पर अपने बच्चे की खबर साझा की। फरदीन ने ट्विटर पर लिखा, "हम अपने बेटे एजेरियस के जन्म की घोषणा करते हुए बहुत खुश हैं। उसका जन्म 11 अगस्त को हुआ।"
दिग्गज अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन ने वर्ष 2005 में अभिनेत्री मुमताज की बेटी नताशा से शादी की थी। उनकी एक बेटी भी है।
फरदीन खान इससे पहले चर्चा में तब आए थे जब अचानक से उनका वजन काफी बढ़ गया था।

fardeena khan
यहां पढ़िए, फिट से फैट बने ये बॉलीवुड अभिनेता
(इनपुट- आईएनएस)