1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Good News: अभिनेता फरदीन खान दूसरी बार बनने वाले हैं पिता

Good News: अभिनेता फरदीन खान दूसरी बार बनने वाले हैं पिता

 Published : Apr 30, 2017 01:01 pm IST,  Updated : Apr 30, 2017 01:01 pm IST

लीवुड अभिनेता फरदीन खान लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं। लेकिन एक ऐसी खबर है जिसने उन्हें फिर से चर्चा में ला दिया हैं। जी हां, अभिनेता फरदीन ख़ान दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी नताशा प्रेगनेंट हैं।

fardeen- India TV Hindi
fardeen

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं। लेकिन एक ऐसी खबर है जिसने उन्हें फिर से चर्चा में ला दिया हैं। जी हां, अभिनेता फरदीन ख़ान दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी नताशा प्रेगनेंट हैं।

फरदीन और नताशा एक बेटी के मम्मी-पापा हैं। इस खुशखबरी से पूरा परिवार खुश है। नताशा इन दिनों लंदन में हैं, उनकी प्रेगनेंसी को तीन महीने हो चुके हैं, कहा जा रहा है कि नताशा डिलिवरी तक लंदन में ही रहेंगी। फरदीन खान भी अभी तक लंदन में ही थे, लेकिन हाल ही में वह वापस लौट आए हैं।

फरदीन खान लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। फरदीन ने कई फिल्मों में अभिनय किया है लेकिन उनकी फिल्में नहीं चली तो वो स्क्रीन से दूर हो गए। कुछ वक्त पहले फरदीन बढ़े हुए वजन की वजह से चर्चा में आए थे। उस वक्त उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

fardeen
fardeen

कहा जा रहा है कि फरदीन खान अभिनेता सलमान खान की फिल्म नो एंट्री के सीक्वल से बॉलीवुड में वापसी कर सकते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन