1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक में लीड रोल निभाएंगे फरहान अख्तर

अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक में लीड रोल निभाएंगे फरहान अख्तर

 Published : Jul 30, 2020 02:33 pm IST,  Updated : Jul 30, 2020 02:49 pm IST

, राकेश शर्मा की बायोपिक पर साल 2018 से ही काम हो रहा है, लेकिन अभी तक लीड रोल को लेकर कंफर्मेशन नहीं हो पाया था।

फरहान- India TV Hindi
फरहान  Image Source : INSTAGRAM

अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर बनने वाली फिल्म को लेकर नई खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अब इस मूवी में लीड रोल में फरहान अख्तर नज़र आएंगे। बता दें कि फरहान इससे पहले 'भाग मिल्खा भाग' जैसी सुपरहिट फिल्म में मिल्खा सिंह का दमदार अभिनय कर चुके हैं। 

खबरों के अनुसार, राकेश शर्मा की बायोपिक पर साल 2018 से ही काम हो रहा है, लेकिन अभी तक लीड रोल को लेकर कंफर्मेशन नहीं हो पाया था। 

शिबानी दांडेकर ने की फरहान अख्तर की सराहना

इस बायोपिक को महेश मथाई डायरेक्ट करेंगे। इसके जरिए वो निर्देशन में डेब्यू करेंगी। इसकी स्क्रिप्ट अंजुम राजाबली ने लिखी है। मूवी की ज्यादातर शूटिंग रूस में होगी। बताया जा रहा है कि इसके लिए फरहान अख्तर भी बेहद एक्साइटेड हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन