1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मेघालय पहुंची 'रॉक ऑन 2' की टीम

मेघालय पहुंची 'रॉक ऑन 2' की टीम

 Published : Sep 22, 2016 04:42 pm IST,  Updated : Sep 22, 2016 04:42 pm IST

फरहान अख्तर के अभिनय से सजी फिल्म 'रॉक ऑन 2' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। लेकिन फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है। फिलहाल 'रॉक ऑन 2' की टीम मेघालय की घाटी में ठहरी...

rock on- India TV Hindi
rock on

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और निर्मात फरहान अख्तर के अभिनय से सजी फिल्म 'रॉक ऑन 2' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। लेकिन फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है। फिलहाल 'रॉक ऑन 2' की टीम मेघालय की घाटी में ठहरी, जहां उसने फिल्म की शूटिंग की तैयारियां की। 'रॉक ऑन 2' वर्ष 2008 में आई फिल्म 'रॉक ऑन' का सीक्वल है। इसकी शूटिंग शिलांग में हुई और इसमें खासी के लोक गीत भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़े:-

शुजात सौदागर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्वारा निर्मित है। फरहान फिल्म में अभिनय करते हुए भी नजर आ रहे हैं। उनके अलावा इस फिल्म अर्जुन रामपाल, प्राची देसाई, पूरब कोहली और श्रद्धा कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

पूरब ने कहा,"हम मेघालय के होटल री कीयानजय में ठहरे, जो शिलांग से थोड़ा बाहर है। हमने होटल में काफी वक्त बिताया और इसे छोड़ना बेहद मुश्किल था, क्योंकि ये बहुत ही खूबसूरत था।"

उन्होंने कहा, "हम ज्यादातर शाम को रूके और मेरे कमरे में ड्रम की किट थी। पूरी घाटी हमारी 'रॉक ऑन 2' के गीत से भरपूर थी और फिल्म का अभ्यास एक पार्टी में समाप्त हुआ। 'रॉक ऑन 2' की शूटिंग के लिए बिताए पल को याद कर रहा हूं।" फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन