1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्राची देसाई ने कहा, फिल्मों का नहीं चलना दिल टूटने जैसा

प्राची देसाई ने कहा, फिल्मों का नहीं चलना दिल टूटने जैसा

 Written By: IANS
 Published : Aug 12, 2016 01:12 pm IST,  Updated : Aug 12, 2016 01:12 pm IST

बॅालीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई का कहना है कि जब उनकी फिल्में नहीं चलती हैं तो उन्हें बेहद दुख होता है।

prachi desai- India TV Hindi
prachi desai

नई दिल्ली: बॅालीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई का कहना है कि जब उनकी फिल्में नहीं चलती हैं तो उन्हें बेहद दुख होता है। प्राची ने फोन पर कहा, "मेरी फिल्मों का नहीं चलना दिल टूटने जैसा होता है।

इसे भी पढ़े:-

हम हमेशा कहते हैं कि हमने फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। मेरा विश्वास करें, किसी भी फिल्म को करने में हमारी मेहनत, समय और आशा कई चीजें जुड़ी होती हैं। हमारा फिल्मों से भावनात्मक रूप से लगाव हो जाता है।"

प्राची इसके पहले खेल पर आधारित फिल्म 'अजहर' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की पत्नी का किरदार निभाया है। उनकी अगली फिल्म संगीत पर आधारित 'रॉक ऑन 2' आने वाली है, जिसमें फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली और श्रद्धा कपूर भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन