1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजहर की पहली पत्नी का रोल करना दूसरी पत्नी की भूमिका से मुश्किल क्यों थी, जानिए

अजहर की पहली पत्नी का रोल करना दूसरी पत्नी की भूमिका से मुश्किल क्यों थी, जानिए

 Published : Apr 29, 2016 08:14 pm IST,  Updated : Apr 29, 2016 08:14 pm IST

अभिनेत्री प्राची देसाई इन दिनों मोहम्मद अजहरुद्दीन पर बन रही फिल्म अजहर की शूटिंग में व्यस्त हैं।

prachi- India TV Hindi
prachi

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई इन दिनों मोहम्मद अजहरुद्दीन पर बन रही फिल्म अजहर की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में वह अजहरुद्दीन की पहली पत्नी नौरीन का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने कहा है कि फिल्म में उनकी पहली पत्नी का किरदार निभाना उनकी दूसरी पत्नी संगीता बिजलानी के किरदार निभाने से मुश्किल था। फिल्म में नरगिस फाखरी संगीता बिजलानी की भूमिका में है। प्राची ने कहा, "संगीता बिजलानी का किरदार कोई भी निभा सकता है लेकिन नौरीन का किरदार मेरे अलावा कोई और नहीं कर सकता। नौरीन की भूमिका कहीं मुश्किल थी। मुझे नहीं लगता कि कोई भी इसे कर पाता और फिल्म देख आप यह महसूस करेंगे।"

इसे भी पढ़े:- किससे मिलकर प्राची देसाई हुईं भावुक, जानिए

प्राची ने कहा, "कई ऐसे कलाकार हैं जो ग्लैमरस किरदार निभा सकते हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे भूमिका में गहराई, परिपक्वता या विभिन्नता ला सकते हैं। मुझे लगता है कि मैं पर्दे पर ऐसा करने में एक हद तक सफल रही हूं।"

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन पर बनने वाली बायोपिक 'अजहर' में इमरान हाशमी प्रमुख भूमिका में हैं। टोनी डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म में लारा दत्ता भी हैं। यह फिल्म 13 मई को रिलीज होगी। प्राची ने बताया कि फिल्म में उन्हें सर्वश्रेष्ठ किरदार मिला है।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि फिल्म में सर्वश्रेष्ठ किरदार मिलने के चलते मेरे हाथ जैकपॉट लगा है। यह किरदार निभाना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था क्योंकि इससे पहले मैंने उन्हें न ही कभी देखा और न कभी उनके बारे में पढ़ा था।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन