1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किससे मिलकर प्राची देसाई हुईं भावुक, जानिए

किससे मिलकर प्राची देसाई हुईं भावुक, जानिए

 Published : Apr 22, 2016 03:11 pm IST,  Updated : Apr 22, 2016 03:11 pm IST

प्राची देसाई इन दिनों पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर बन रही बायोपिक 'अजहर' में उनकी पहली पत्नी नौरीन का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।

prachi- India TV Hindi
prachi

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई इन दिनों पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर बन रही बायोपिक 'अजहर' में उनकी पहली पत्नी नौरीन का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। अपने किरदार को और ज्यादा दमदार बनाने के लिए कुछ वक्त पहले ही प्राची, अजहरुद्दीन की पहली पत्नी से मिलने पहुंची थीं। उनसे मिलना प्राची के लिए काफी भावुक क्षण थे।

इसे भी पढ़े:- इमरान हाशमी की ‘अजहर’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज

प्राची ने कहा, "मैं नौरीन से मिली थी। नौरीन से मिलने के बाद उनको लेकर मेरी राय पूरी तरह से बदल गई। मैं उन्हें असल जिंदगी में देखकर काफी भावुक हो गई थी। मुझे उनके साथ तत्काल ही एक जुड़ाव महसूस हुआ। ऐसा शायद कहानी या मेरे किरदार की वजह से हुआ।" 'रॉक ऑन' की अदाकारा ने कहा कि, नौरीन को अपनी निजी जिंदगी पर बात करना पसंद नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने जो बातें उनसे शेयर कीं, उन बातों से प्राची कहीं न कहीं प्रेरित हुई हैं।

प्राची ने कहा, "उन्होंने मुझसे बहुत सी बातें शेयर की। उन्हें अपने निजी जीवन पर बात करना पसंद नहीं है। मेरे मन में उनके लिए काफी सम्मान है। वह एक प्रेरणादायक इंसान हैं।"

आगे प्राची ने कहा कि, उनके लिए नौरीन का किरदार निभाना काफी चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने कहा, नौरीन एक रहस्य हैं। वह अजहर की पहली प्रेमिका और पत्नी थीं। उनसे उन्होंने करीब 16 साल की उम्र में शादी कर ली थी। एक ऐसे नाम को चेहरा देना काफी चुनौतीपूर्ण था।

'अजहर' में इमरान हाशमी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ प्राची देसाई, नरगिस फाखरी और लारा दत्ता भी अह्म किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन