1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिलीज हुआ फरहान-श्रद्धा की 'रॉक ऑन 2' का टीजर

रिलीज हुआ फरहान-श्रद्धा की 'रॉक ऑन 2' का टीजर

 Published : Sep 05, 2016 04:43 pm IST,  Updated : Sep 05, 2016 04:43 pm IST

फरहान अख्तर की आगामी फिल्म 'रॉक ऑन 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है और अब इसका टीजर भी जारी कर दिया गया है।

rock- India TV Hindi
rock

मुंबई: अभिनेता-निर्माता फरहान अख्तर की आगामी फिल्म 'रॉक ऑन 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है और अब इसका टीजर भी जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी श्रद्धा कपूर और फरहान ने ट्वीट कर दी है। इसकी शुरुआत में फरहान शुरुआत में एक ना चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस बार भी फरहान का 'मैजिक बैंड' लोगों पर अपना जादू चलाते हुए नजर आ रहा है। इस टीजर को देखकर ऐसा लगता है कि बैंड के सभी लोगों ने किसी वजह से इस परफोर्मेंस देना बंद कर दिया था, लेकिन एक बार फिर से सभी ने वापसी की है।

इसे भी पढ़े:- ‘रॉक ऑन’ ने पूरे किए 8 साल, सीक्वल का बेसब्री से इंतजार

फरहान ने हाल ही में अपनी इस फिल्म को लेकर रोमांचक करार देते हुए कहा कि पहले भाग की तरह लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा, "इसका सीक्वल बनाना समान रूप से चुनौतीपूर्ण था। हम फिल्म के संगीत, कास्टिंग और लोकेशन सहित सभी भागों को अच्छा बनाना चाहते थे।"

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "सीक्वल बनाते समय हम पर निश्चित रूप से जिम्मेदारियां थीं, क्योंकि हमें फिल्म के पहले भाग को ध्यान में रखकर इसे बनाना था। जिन्हें भी पहला भाग याद होगा, उन्हें फिल्म देखने पर लगेगा कि हमने उसी ईमानदारी और प्यार के साथ इस फिल्म को भी बनाया है।"

'रॉक ऑन' 2008 में आई एक म्यूजिकल फिल्म थी। फरहान इस फिल्म के निर्माता व अभिनेता थे। 'रॉक ऑन 2' इसी फिल्म की अगली कड़ी है।

हाल ही में उनकी फिल्म 'रॉन ऑन' ने 8 साल पूरे किए हैं। संगीत के बारे में फरहान ने कहा, "मुझे लगता है इन 8 सालों में हम और परिपक्व हो गए हैं। हमने इसमें कीबोर्ड और सरोद जैसे उपकरणों को भी शामिल किया है।"

फिल्म का निर्देशन शुजात सौदागर ने किया है, जबकि निर्माण फरहान और रितेश सिधवानी ने किया है। इसमें अर्जुन रामपाल, प्राची देसाई, पूरब कोहली पूर्व की भांति ही अपनी भूमिकाओं में हैं, जबकि श्रद्धा कपूर इस फिल्म के लिए नई हैं, जो फरहान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन